अगर आप एसएससी जीडी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एसएससी ने अभी हाल ही में जीडी कांस्टेबल की भर्ती निकाली थी, जिसमें कुल 45284 पदों पर आवेदन माँगे गये थे, लेकिन एसएससी ने अब पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है.
एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर एक नोटिस के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया है। नई नोटिस के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 के लिए कुल 46260 पद रिक्त हैं। इनमें से 41250 पद पुरुषों के लिए जबकि 5010 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं।
SSC GD Constable 2022 New Vacancy
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 के लिए जारी नई वैकेंसी को देखें तो इसमें 5010 महिलाओं के लिए जबकि 41250 पद पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इसके एनसीबी में 175 पद ऐसे हैं जिस पर पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
SSC GD Constable Vacancy 2022 : Female (महिला)
वर्ग | पदों की संख्या | |
सामान्य | 2143 | |
ओबीसी | 1094 | |
ई्डब्ल्यूएस | 521 | |
एससी | 783 | |
एसटी | 469 | |
कुल | 5010 | |
SSC GD Constable Vacancy 2022 : Male (पुरुष)
वर्ग | पदों की संख्या | |
सामान्य | 17477 | |
ओबीसी | 8996 | |
ई्डब्ल्यूएस | 4510 | |
एससी | 6301 | |
एसटी | 3966 | |
कुल | 41250 | |
SSC GD Constable Vacancy 2022 : NCB Sepoy (महिला एवं पुरुष)
वर्ग | पदों की संख्या | |
सामान्य | 73 | |
ओबीसी | 40 | |
ई्डब्ल्यूएस | 23 | |
एससी | 27 | |
एसटी | 12 | |
कुल | 175 | |
आपको बता दें कि एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल 2022 की भर्ती अभी हाल में 27 अक्टूबर को निकाली गयी थी। जिसके आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
SSC GD Constable 2022 | |
1. | SSC GD Constable 2022 Apply Online |
2. | SSC GD Constable Syllabus 2022 |
3. | SSC GD Constable 2022 Exam Date |
4. | SSC GD Quiz, Practice Set, Mock Test |