इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 | Allahabad High Court Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

AHC Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi : इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा हाल ही में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ,एआरओ) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 (Allahabad High Court Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi) पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न & चयन प्रक्रिया

इस आर्टिकल में आपको इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम (AHC Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi) के अलावा परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।  इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 की बात करने से पहले हम इसके परीक्षा पैटर्न को जानेंगे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम : परीक्षा पैटर्न

AHC Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi : इलाहाबाद हाई कोर्ट कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती के लिए एक परीक्षा होगी जिसमें कुल 2 भाग होंगे।

  1. भाग-1 (बहुविकल्पीय परीक्षा)
  2. भाग-2 (कंप्यूटर टेस्ट)

भाग-1 (बहुविकल्पीय परीक्षा)

  • भाग-1 में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंकों का होगा, इस प्रकार ये परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
  • इस परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • निगेटिव मार्किंग : इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई भी दण्ड नहीं दिया जाएगा।
 प्रश्न  अंक समय 
200 200 180 मिनट

भाग-2 (कंप्यूटर टेस्ट)

कंप्यूटर टेस्ट, बहुविकल्पीय परीक्षा (भाग-1) के 20 मिनट बाद आपको उसी दिन देना होगा।

  • कंप्यूटर टेस्ट 50 अंकों का होगी।
  • इसमें आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर 500 शब्द का एक पैराग्राफ दिया जाएगा।
  • इसे आपको 20 मिनट में टाइप करना होगा।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 (AHC Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi)

Allahabad High Court Computer Assistant Syllabus in Hindi : इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों की विस्तारित जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट के पाठ्यक्रम में भारतीय इतिहास के सभी बिन्दु शामिल हैं। इसके अलावा आप से विश्व भूगोल और भारतीय भूगोल से भी संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में आप से उत्तर प्रदेश के स्थानीय मुद्दों पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

इसके अलावा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही विषयों से परीक्षा में प्रश्न होंगे। इनका स्तर ग्रेजुएशन लेवल का रहने वाला है।

AHC Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति
  • भारतीय कृषि
  • भारतीय व्यापार और वाणिज्य
  • जनसंख्या, परिस्थितिकी और शहरीकरण (भारतीय संदर्भ में)
  • विश्व भूगोल
  • भारत का भूगोल और संसाधन
  • भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मुद्दे
  • सामान्य गणित
  • उत्तर प्रदेश से संबंधित शिक्षा, संस्कृति, कृषि, व्यापार, जीवनशैली और सामाजिक मान्यताओं से संबंधित प्रश्न
  • हिन्दी और अंग्रेजी (स्नातक स्तरीय)
  • कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न

इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट चयन प्रक्रिया (Allahabad High Court Computer Assistant Selection Process in Hindi)

इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट के चयन प्रक्रिया ((Allahabad High Court Computer Assistant Selection Process in Hindi)) की बात करें तो इसके लिए आपको कुल 4 चरणों से होकर गुजरना होगा।

  1. ऑनलाइन टेस्ट
  2. कंप्यूटर टेस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल टेस्ट
  • सबसे पहले आपको ऑनलाइन टेस्ट देना होगा।
  • ऑनलाइन टेस्ट के बाद आपको कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • अगर आप ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित कट ऑफ को पार कर लेते हैं तो आपको अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • अगले चरण में आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
  • अंत में आपका का मेडिकल टेस्ट होगा जिसके बाद आपको नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती 2021

इस आर्टिकल में आपको इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट 2021 के पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Allahabad High Court Computer Assistant Syllabus, Exam Pattern & Selection Process in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। अगर आपके पास अभी भी इससे संबंधित कोई सवाल है तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं।

2 thoughts on “इलाहाबाद उच्च न्यायालय कंप्यूटर असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 | Allahabad High Court Computer Assistant Syllabus 2021 in Hindi”

Leave a Comment