सीबीएसई सीटीईटी सिलेबस 2022 | CBSE CTET Syllabus 2022 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

सीबीएसई सीटीईटी पाठ्यक्रम 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दिसम्बर 2022 की  सीटीईटी परिक्षा के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2022 को विस्तार पूर्वक समझने का प्रयास करेंगे। इस लेख में आपको सीबीएसई सीटीईटी पाठ्यक्रम 2022 (CBSE CTET Syllabus 2022 in Hindi) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कारवाई गई है।

cbse ctet syllabus in hindi

 

 

CBSE CTET Syllabus 2022 in Hindi

CBSE CTET Syllabus 2022 in Hindi : सीबीएसई सीटीईटी पाठ्यक्रम 2022 को समझने के क्रम में सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2022 को जानेंगे जिससे कि आपको इस परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझने में आसानी हो सके।

  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परिक्षा में 2 प्रकार की परिक्षाएँ होती हैं। एक परिक्षा कक्षा-1 से 5 तक के लिए और दूसरी परिक्षा कक्षा-6 से 8 तक के लिए।

पेपर-1 (कक्षा-1 से 5 तक) : Paper I (for Classes I to V) Primary Stage

विषय  प्रश्न  कुल अंक 
बाल विकास और अध्यापन 30 30
भाषा- 1 (अनिवार्य) 30 30
भाषा- 2 (अनिवार्य) 30 30
गणित 30 30
पर्यावरणीय अध्ययन 30 30
कुल  150 150

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा पैटर्न की बात करें तो –

  • यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।
  • इसके लिए आपको कुल ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।
  • इसमें कुल 4 विषय होंगे और प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

पेपर-2 (कक्षा-6 से 8 तक) : Paper II (for Classes VI to VIII) Primary Stage

विषय  प्रश्न  कुल अंक 
बाल विकास और अध्यापन 30 30
भाषा- 1 (अनिवार्य) 30 30
भाषा- 2 (अनिवार्य) 30 30
गणित और विज्ञान या
सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान
60 60
कुल 150  150
  • यह प्रश्न पत्र कुल 2 घंटे 30 मिनट का होगा।
  • आपको कम से कम दो भाषा का चयन करना होगा।
  • इसके अलावा आप गणित और विज्ञान या सामाजिक विषय/सामाजिक विज्ञान जिस भी विषय के शिक्षक बनना चाहते हैं उस विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

सभी भाषाओं की सूची नीचे दी गई जिनमें से आप किसी भी दो भाषा को चुन सकते हैं।

1. इंग्लिश 2. हिन्दी
3. असमी 4. बंगाली
5. गारो 6. गुजराती
7. कन्नड 8. खासी
9. मलयालम 10. मणिपुरी
11. मराठी 12. मिज़ो
13. नेपाली 14. ओड़िया
15. पंजाबी 16. संस्कृत
17. तमिल 18. तेलगु
19. तिब्बतन 20. उर्दू

Leave a Comment