इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम 2021 | Indian Coast Guard Navik GD Syllabus in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Indian Coast Guard Navik GD Syllabus in Hindi : भारतीय नेवी द्वारा प्रतिवर्ष साल में दो बार इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक के लिए भर्ती निकली जाती है। आज हम इसी भर्ती को लेकर चर्चा करने वाले हैं। आज इस आर्टिकल में हम इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अगर आप इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ये आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक पाठ्यक्रम 2022 के अलावा इस आर्टिकल में आपको परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलने वाली है। इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड नाविक जीडी परीक्षा में पास होने के लिए आपको अपनी तैयारी में बहुत धार देनी होगी और ये सिर्फ और सिर्फ Indian Coast Guard Navik GD Syllabus के माध्यम से ही हो सकता है।

Best Book For Indian Coast Guard Navik GD

इस परीक्षा में अधिकतर अभ्यर्थी वही होते हैं जिन्होंने हाल ही में 12 वीं पास किया होता है। ऐसे में आपके पास प्रतियोगात्मक परीक्षा भी लगभग न के बराबर होता है। लेकिन अगर आप सही दिशा में तैयारी करें और कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम 2022 के अनुसार ही तैयारी करें तो पहली ही बार में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम 2022

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक की भर्ती के लिए सेक्शन-1 और सेक्शन -2 नाम से दो परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। सेक्शन – 1 में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, रीज़निंग और सामान्य ज्ञान से कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे आपको कुल 45 मिनट के अंदर हल करना होगा।

इसके बाद सेक्शन – 2 की बात करें तो इसमें आपसे सिर्फ गणित और भौतिक विज्ञान विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही विषय से कुल 25-25 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा के लिए आपको कुल 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम : सेक्शन – 1

जैसा कि आप ऊपर देख ही चुके हैं। सेक्शन-1 में कुल 5 विषय आएंगे।

  1. गणित
  2. विज्ञान
  3. अंग्रेजी
  4. रीज़निंग
  5. सामान्य ज्ञान

अब हम इन सभी विषयों के विस्तृत पाठ्यक्रम पर चर्चा करने वाले हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम – गणित
  • सरलीकरण
  • अनुपात और समानुपात
  • बीजगणितीय सर्वसमिकाएं
  • रैखिक समीकरण और बहुपद
  • युगपत समीकरण
  • बेसिक त्रिकोणमिति
  • साधारण क्षेत्रमिति
  • ज्यामिति
  • केन्द्रीय प्रवृत्ति के मान (औसत, माध्यिका और बहुलक)
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी सिलेबस – विज्ञान
  • पदार्थ की प्रकृति
  • ब्रम्हांड
  • विद्युत धारा और उसके अनुप्रयोग
  • बल और गुरुत्वाकर्षण
  • न्यूटन के गति के नियम
  • कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति
  • ऊष्मा
  • तापमान
  • धातु और आधातु
  • कार्बन और उसके यौगिक
  • मापन (विज्ञान में)
  • ध्वनि और तरंगे
  • गति
  • परमाणु संरचना
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम – अंग्रेजी
  • Passage
  • Preposition
  • Correction of sentences
  • Change active to passive/passive to active voice
  • Change direct to indirect/indirect to direct
  • Verbs/Tense/Non Finites
  • Punctuation
  • Substituting phrasal verbs for expression
  • Synonyms and Antonyms
  • Meanings of difficult words
  • Use of adjectives
  • Compound preposition
  • Use of pronouns
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी सिलेबस – रीज़निंग
  • अभाषिक रीज़निंग (Spatial Reasoning)
  • बौद्धिक क्षमता (Associative Ability)
  • क्रम
  • शब्द रचना
  • कोडिंग – डिकोडिंग
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम – सामान्य ज्ञान
  • मिट्टी
  • नदी
  • पर्वत
  • बंदरगाह
  • हार्बर
  • द्वीप
  • संस्कृति और धर्म
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – (हेरिटेज, कला और नृत्य)
  • भारतीय इतिहास
  • पड़ोसियों के साथ हुए युद्ध
  • पुरस्कार
  • पुस्तक और उनके लेखक
  • महत्वपूर्ण खोजें
  • बीमारियाँ और उनसे बचाव
  • राजधानी और मुद्राएं
  • महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
  • प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में
  • राष्ट्रीय पक्षी/जन्तु/खेल/फूल इत्यादि
  • खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
  • खेलों में खिलाड़ियों की संख्या

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम : सेक्शन – 2 

इंडियन कोस्ट गार्ड जीडी सेक्शन -2 के पाठ्यक्रम को देखें तो इसके अंतर्गत सिर्फ दो विषय गणित और भौतिक विज्ञान है। दोनों ही विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

  1. गणित
  2. भौतिक विज्ञान
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम – गणित
  • समुच्चय, सम्बंध और फलन
  • बीजगणित
  • सदिश राशियाँ और त्रिविमीय ज्यामिति
  • रैखिक क्रमादेशन (Liner Programming)
  • निर्देशांक ज्यामिति
  • कैलकुलस
  • प्रायिकता
  • संबंध और फलन
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी पाठ्यक्रम – भौतिक विज्ञान
  • भौतिक जगत तथा मापन
  • गतिकी
  • गति के नियम
  • कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति
  • न्यूटन के नियम और उसके अनुप्रयोग
  • वृत्तीय गति
  • मोशन ऑफ सिस्टम ऑफ पार्टिकल एण्ड रिजिड बॉडी
  • गुरुत्वाकर्षण
  • प्रत्यास्थता (Property of Bulk Matter)
  • ऊष्मागतिकी
  • गैसों का अणुगति सिद्धान्त
  • दोलन एवं तरंगे
  • स्थिरवैद्युतिकी (Electrostatics)
  • विद्युत धारा
  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा
  • विद्युतचुंबकीय तरंगे
  • प्रकाशिकी (Optics)
  • विकिरण पदार्थ की दोहरी प्रकृति
  • परमाणु और नाभिक
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • कम्यूनिकेटिंग सिस्टम

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी परीक्षा पैटर्न 2022

ऊपर हमने इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी के पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी है। अब हम इस परीक्षा के इक्जाम पैटर्न की संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

  1. कोस्ट गार्ड नाविक जीडी के लिए कुल परीक्षाएं होंगी।
  2. दोनों ही परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
  3. प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको एक अंक दिए जाएंगे।
  4. इस परीक्षा में किस भी गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी इक्जाम पैटर्न : सेक्शन – 1

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
गणित 20 20 45 मिनट
विज्ञान 10 10
अंग्रेजी 15 15
रीजनिंग 10 10
सामान्य ज्ञान 05 05
कुल  50  50

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी इक्जाम पैटर्न : सेक्शन – 2

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
गणित 25 25 30 मिनट
भौतिक विज्ञान 25 25
कुल  50  50
Practice Set for Indian Coast Guard Navik Exam

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी चयन प्रक्रिया 2022

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी के सिलेक्शन प्रोसेस में कुल 4 चरण हैं। तो चलिए सभी पर संक्षेप में जानकारी ग्रहण करते हैं।

1. प्रथम चरण (लिखित परीक्षा)

प्रथम चरण में कुल दो परीक्षाएं होंगी जिसकी विस्तृत जानकारी ऊपर दी गई है।

2. द्वितीय चरण 

द्वितीय चरण में कुल 3 बिन्दु हैं।

[क] फिजिकल फिटनेस टेस्ट

इसके अंतर्गत आपको

  • 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • 20 उठक बैठक लगाने होंगे।
  • 10 पुश अप लगाने होंगे।

[ख] डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

सभी अभ्यर्थी को अपने जरूरी दस्तावेज जैसे हाई स्कूल, डिप्लोमा आदि के मार्कशीट और अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध करवाने होंगे। किसी भी दस्तावेज में कोई त्रुटि जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, प्राप्त अंक आदि होने पर आपको परीक्षा से निकाल दिया जाएगा।

[ग] प्रारम्भिक मेडिकल परीक्षण

इसके अंतर्गत मेडिकल अधिकारी आपको फिट घोषित कर सकता है। और अगर आप फिट नहीं पाए जाते हैं तो अधिकारी आपकी फिटनेस के आधार पर पर्मानेंटली अनफिट या आंशिक तौर पर अनफ़िट घोषित कर सकता है।

अगर आप पर्मानेंटली अनफिट होते हैं तो 21 दिन के भीतर इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं और आंशिक तौर पर अनफ़िट होने की दशा में 42 दिन के भीतर अपील कर सकते हैं।

3. तृतीय चरण 

तृतीय चरण में भी कुल 3 बिन्दु हैं।

  1. तृतीय चरण में एक बार से आपको अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। इस बार आपको पिछले सभी चरण के दस्तावेज भी साथ में दिखाने होंगे। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में रिजेक्ट होने के कारण।
  2. इसके बाद एक बार फिर आपका मेडिकल परीक्षण होगा लेकिन इस बार का मेडिक्सल परीक्षण आईएएनएस चिल्का (ओडिशा) में होगा।
  3. अंत में आपको सभी ओरिजनल दस्तावेज, पुलिस वेरफिकेशन और अन्य सभी फॉर्म (जो उपलब्ध कराए जाएंगे) आपको जमा करने होंगे।

4. चतुर्थ चरण 

चौथे और अंतिम चरण में उन अभ्यर्थियों को ट्रैनिंग के लिए बुलाया जाएगा जो पिछले सभी चरण को पूरा करते हुए मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन कर लिए गए होंगे।

Leave a Comment