CTET 16 & 17 December Paper Cancelled : सीबीएसई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होनी वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर आई है। आपको मालूम ही होगा कि इस बार दिसंबर 2021 की सीटेट परिक्षा 16 दिसंबर से शुरु होकर 13 जनवरी तक चल रही है। लेकिन अब सीबीएसई द्वारा एक नोटिस जारी कर के 16 दिसंबर की दूसरी शिफ्ट और 17 दिसंबर की पहली व दूसरी शिफ्ट को रद्द कर दिया गया है।
16 दिसंबर की पहली और 17 की दोनों शिफ्ट की परिक्षा हुई रद्द
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि इस साल ये परिक्षा टीसीएस नाम की एजेंसी द्वारा करवाया जा रहा है। टीसीएस द्वारा आयोजित इस परिक्षा के कुछ शिफ्ट में तकनीकी खामी पायी गयी है। जिस वजह से इन शिफ्ट की परिक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
परिक्षा का नाम | सीटेट परिक्षा (दिसंबर) |
रद्द हुई शिफ्ट | 16 दिसंबर की दूसरी शिफ्ट |
17 दिसंबर की पहली और दूसरी शिफ्ट | |
रद्द होने का कारण | तकनीकी गड़बड़ी |
जल्द जारी होंगी नई तिथियाँ
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जल्द ही टीसीएस कंपनी के साथ चर्चा करके रद्द की गयी परिक्षाओं के लिए नई तिथियाँ जारी की जाएँगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि सिर्फ 3 शिफ्ट जिनकी परिक्षाएँ रद्द हुईं हैं उन्हीं को दोबारा परिक्षा देने का मौका मिलेगा।
साथ ही ये भी बता दें जो लोग परिक्षा में उपस्थित नहीं थे उनके संबंध में नोटिस में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गयी है। आपके लिए आधिकारिक नोटिस की लिंक नीचे दी गयी।
महत्वपूर्ण लिंक | |
16 & 17 Dec Exam Cancelled Notice | Click Here |
CTET Admit Card Download | Click Here |
Exam Date Notice | Click Here |
Study Material for CTET Exam | Click Here |
Important Books & Authors | Sport Events & Venues List |
Tokyo Olympic Important Questions |
Central Government Scheme List |