Ladli Behna Yojana Eligibility, Documents, Benefit, Download Form : जानिए क्या है लाडली बहना योजना, फायदे, पात्रता, जरुरी दस्तावेज

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

मध्य प्रदेश की सरकार अपने नागरिकों के लिए अलग-अलग तरह के योजनाएं लाती रहती हैं और हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने एक Ladli Behna Yojana की भी शुरुआत की है। यह योजना मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के महिलाओं एवं लड़कियों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। इसलिए कई लोग इस लाडली बहन योजना के बारे में जानना चाहते हैं। cm ladli behna gov in

इसीलिए आज के इस लेख में हम Ladli Behna Yojana के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे। जिसमें हम ladli behna yojana document, Registration, Eligibility Criteria, इत्यादि सभी चीजों को जानेंगे। तो आइये बिना देरी के लेख को शुरू करते है।

आवेदन प्राप्ति का प्रारंभ 15 मार्च 2023
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023
अंतिम सूची जारी दिनांक 1 मई 2023
अंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की विधि 1 मई से 15 मई 2023 तक
आपत्ति निराकरण हेतु अवधि 16 मई से 30 मई 2023 तक
अंतिम सूची जारी करने का दिनांक 31 मई 2023
धनराशि प्राप्त करने की तिथि 10 जून 2023 तक

लाडली बहना योजना क्या है? | Ladli Behna Yojana

लाडली बहन योजना एक सरकारी योजना है जिसके अंतर्गत उन सभी महिलाओं और लड़कियों को हर महीने कुछ राशि ₹1000 प्रदान किए जाएंगे जो आर्थिक रूप से CMजोर हैं। शिवराज सिंह चौहान जो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने यह योजना 5 मार्च 2023 को ही नर्मदा जयंती के अवसर पर शुरू की है।

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले पैसे महिलाएं अपना करियर बनाने में लगा सकती हैं जिससे कि उन्हें अपने शिक्षा से संबंधित या उनके करियर से संबंधित काफी ज्यादा मदद मिलेगी।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

  • मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में महिलाओं के कल्याण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है।
  • इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना है और उन्हें स्वतंत्र बनाना है।
  • इसके अलावा लाडली बना योजना के माध्यम से महिला अपने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में भी सुधार कर पाएंगे।
  • अक्सर यह देखा जाता है कि औरतों को घर में निर्णय लेते समय शामिल नहीं किया जाता है परंतु अब पैसे से संबंधित कोई भी निर्णय घर में महिलाएं भी ले सकेंगे।

लाडली बना योजना के लिए पात्रता | ladli behna yojana eligibility

आइये अब हम लाडली बहन योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को भी जान लेते हैं।

  • यह योजना केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला के परिवार की आय 50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • किसी भी लड़की या महिला जो इस योजना में भाग लेना चाहती है उनकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने यह योजना लगभग सभी वर्गों जैसे अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए शुरू की है।
  • जो भी महिला या लड़की से योजना का लाभ लेना चाहती है, उनके परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने लगभग सभी महिला जैसे विवाह, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता इत्यादि लोगों को शामिल किया है।
  • आवेदक के परिवार में कोई भी व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • यदि आप पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • यदि आपके परिवार में पहले कोई सांसद, विधायक या कोई भी नेता रह चुका है तो उसे यह लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • आवेदक के परिवार में कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री लाडली बहन रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज | ladli behna yojana documents

यहां पर हमने कुछ CM लाडली बहन डॉक्यूमेंट के बारे में भी जानकारी दी है। कृपया इन आवश्यक दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • पहचान प्रमाण – आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • आपका मोबाइल नंबर जो किया आधार कार्ड से लिंक हो।
  • आवेदक के समग्र ID होनी चाहिए और समग्र में e-KYC भी पूरा होना चाहिए।

तो इस तरह जब भी आप लाडली बहन योजना के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन कैसे करें? ladli behna yojana online apply

तो अगर आप लाडली बहन योजना ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इस समय आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे। यह आवेदन आपको आपके ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर करना होगा या फिर इससे संबंधित मध्य प्रदेश में कैंप लगाए जाएंगे जहां पर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले हम आपको यह बता दे की लाडली बहन योजना का आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू की जाएगी। और उसके बाद 10 जून से ही महिला या लड़कियों के खाते में ₹1000 ट्रांसफर किए जायेंगे।
  • सबसे पहले आप लाडली बहन योजना का आवेदन करने के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ में रखें और सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जरूर कर लें।
  • उसके बाद आपको नीचे दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करना है जो कि मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 2023 का आवेदन पत्र है।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेज और इस फॉर्म को ले जाकर अधिकारियों को जमा करना होगा।
  • अब सरकार द्वारा लगभग सभी ग्रामपंचायत में इसका कैंप लगाया जाएगा जहां पर जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको अपने सभी दस्तावेज अधिकारियों को जमा करने होंगे और अपना e-KYC पूरा करना होगा। यह केवाईसी आपको अधिकारियों द्वारा ही कराया जाएगा।
  • अब इस तरह आपका ladli behna yojana registration पूरा हो जाएगा और आपको एसएमएस के माध्यम से यह सूचना मिल जाएगी कि आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

CM लाडली बहन योजना के फायदे

लाडली बहन स्कीम के कई सारे फायदे हैं जो कि इस प्रकार हैं

  • इस योजना के माध्यम से वह लड़कियां जो आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रही थी बच्चे अब अपने शिक्षा को आगे बढ़ा सकती हैं।
  • यहां पर लगभग सभी वर्गों को शामिल किया गया है जिसमें सामान्य वर्ग भी शामिल है और इसे सामान्य वर्गों के लोगों को भी लाभ मिल पाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सबसे बड़ा लाभ बुजुर्गों के लिए यह है कि जिन भी रिटायर्ड अधिकारी ₹600 पाते हैं तो उन्हें इस योजना के तहत ₹400 और अधिक बढ़कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
Ladli Behna Yojna Form Download PDF Click Here
Join us on Telegram Click Here
Official Website Click Here

FAQ’s

1. लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा?
लाडली बहन योजना का पैसा सभी निवासियों को 10 जून से मिलना शुरू होगा।

2. लाडली बहन योजना का लाभ कैसे मिलता है?
लडली योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए आवेदन करना होगा और यदि आप पात्र होती है तो आपको इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1000 भेजे जाएंगे।

3. लाडली बहना योजना वेबसाइट कौन सी है?
एमपी लाडली बहन योजना का वेबसाइट पर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जा सकते हैं।

4. लाडली बहना योजना का लाभ कौनकौन ले सकता है?
लाडली बहना योजना का लाभ व सभी महिलाएं ले सकती हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना की Ladli Behna Yojana क्या है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाडली बहन योजना से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होगी। यदि आप इस विषय से संबंधित अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो कृपया हमें comment करके जरूर बताएं।

Leave a Comment