Nabard Assistant Manager Recruitment 2022 in Hindi : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा हाल ही में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और ग्रैड बी के पद के लिए आवेदन निकाले गए हैं। जिसमें कुल पदों की संख्या 168 है। आज हम इस लेख में नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस आर्टिकल में आपको नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 के आवेदन की शुरुआती तारीख से लेकर पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया आदि का सम्पूर्ण विवरण दिया गया है।
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 – NABARD Assistant Manager Recruitment 2022
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 के लिए 18 जुलाई से लेकर 07 अगस्त के बीच ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। Nabard Assistant Manager Recruitment 2022 के आवेदन के लिए आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाने होंगे जिसकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे दी गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि आवेदन के लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2022 है।
परीक्षा का नाम | नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 18 जुलाई 2022 |
अंतिम तिथि | 07 अगस्त 2022 |
आवेदन शुल्क अंतिम तिथि | 07 अगस्त 2022 |
परिक्षा तिथि | 07 सितंबर 2022 |
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 : आवेदन शुल्क
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 के आवेदन शुल्क के लिए 2 वर्ग बनाए गए हैं। असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए के लिए सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों को 800 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे और एससी/एसटी अभ्यर्थियों 150 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगा।
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (प्रोटोकाॅल एवं सुरक्षा सेवा) के लिए सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों को 750 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे और एससी/एसटी अभ्यर्थियों 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगा।
वर्ग (Category) | फीस (Fee) | |
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए | सामान्य/ओबीसी | 800 |
एससी/एसटी | 150 | |
दिव्यांग | 150 | |
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (प्रोटोकाॅल एवं सुरक्षा सेवा) | सामान्य/ओबीसी | 750 |
एससी/एसटी | 100 | |
दिव्यांग | 100 |
Nabard Assistant Manager Recruitment 2022 in Hindi : आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष (असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए) और 40 वर्ष (असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए, प्रोटोकाॅल एवं सुरक्षा सेवा) पद के लिए है। न्यूनतम आयु सीमा की बात करें तो दोनों ही पदों के लिए 21 वर्ष रखी गई है।
आयु | विवरण |
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु (असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए) | 30 वर्ष |
अधिकतम आयु (असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए, प्रोटोकाॅल एवं सुरक्षा सेवा) | 40 वर्ष |
नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2022 : शैक्षिक योग्यता
NABARD Manager/Assistant Manager Vacancy Eligibility : इसमें कई प्रकार के पद शामिल हैं और सभी पदों के लिए मांगी गई योग्यताएं भिन्न-भिन्न हैं। जिसकी जानकारी निम्नलिखित हैं।
पद | योग्यता |
असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री |
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा सेवा) | हिन्दी विषय के साथ स्नातक की डिग्री जिसमें इंग्लिश विषय भी शामिल हो। साथ ही कुल 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। |
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एवं सिक्युरिटी सर्विस) | स्नातक की डिग्री के साथ आर्मी/नेवी/एयर फोर्स में 5 साल की सेवा |
मैनेजर (सामान्य) | 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री या 55% अंकों के साथ परास्नातक की डिग्री |
राजस्थान पटवार भर्ती 2022 : पदों की संख्या
पद | योग्यता |
असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) | 80 |
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा सेवा) | 07 |
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एवं सिक्युरिटी सर्विस) | 02 |
असिस्टेंट मैनेजर (फिशरीज) | 02 |
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल इंजीनीयरिंग) | 03 |
असिस्टेंट मैनेजर (कंप्यूटर/आईटी) | 25 |
कृषि मार्केटिंग/बिजनेस मैनेजमेंट | 02 |
असिस्टेंट मैनेजर (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) | 05 |
असिस्टेंट मैनेजर (फाॅरेस्ट्री) | 02 |
असिस्टेंट मैनेजर (मृदा विज्ञान) | 03 |
असिस्टेंट मैनेजर (पर्यावरण इंजीनियरिंग) | 04 |
असिस्टेंट मैनेजर (Finance) | 30 |
असिस्टेंट मैनेजर (डेवलपमेंट मैनेजमेंट) | 03 |
कुल | 168 |
NABARD Assistant Manager Syllabus 2022
Important Links | |
Apply Online | Click Here |
Download Notification |
Assistant Manager | Officers P&SS |
Syllabus | Click Here |
GS Quiz | Click Here |
Join us on Telegram | Click Here |
Official Website | Click Here |