नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 | NABARD Assistant Manager Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

NABARD Assistant Manager Syllabus in Hindi : NABARD द्वारा प्रतिवर्ष असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर की भर्ती प्रतिवर्ष निकाली जाती है। साल 2021 के लिए भी नाबार्ड असिस्टेंट भर्ती 2021 निकाली जा चुकी है। ऐसे में आज आपके लिए ये जानना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है कि इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न आते है और नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर का पाठ्यक्रम क्या है।

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 – NABARD Assistant Manager Syllabus in Hindi

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 : आपके इन्हीं सवालों के जवाब लेकर हम इस आर्टिकल में आए हैं। इस लेख में आपको नाबार्ड असिस्टेंट भर्ती पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2021 से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलने वाली है। नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर की तैयारी के लिए आपको इसका सिलेबस और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर होनी चाहिए। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज उस परीक्षा का पाठ्यक्रम होता है।

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर पाठ्यक्रम के माध्यम से आप इस परीक्षा की प्रकृति को समझ सकते हैं। साथ ही परीक्षा पैटर्न के माध्यम से आप परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं। पाठ्यक्रम पर बात करने से पहले हम नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर के परीक्षा पैटर्न पर चर्चा करेंगे जिससे कि आपको परीक्षा के प्रकृति की जानकारी हो जाए। परीक्षा पैटर्न के बाद आपको नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 (NABARD Assistant Manager Syllabus in Hindi) की जानकारी दी जाएगी।

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 : परीक्षा पैटर्न

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर की परीक्षा में कुल 2 परीक्षाएं होती है। इसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  1. फेज-1 (प्रारम्भिक परीक्षा)
  2. फेज-2 (मुख्य परीक्षा)

आगे हम इन दोनों परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न की बात करने वाले हैं।

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर प्रारम्भिक परीक्षा पैटर्न 2021

  • नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर की प्रारम्भिक परीक्षा में कुल 7 विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • ये सभी विषय हैं –
  1. रीज़निंग (20 अंक)
  2. अंग्रेजी (40 अंक)
  3. कंप्यूटर (20 अंक)
  4. जनरल अवेयरनेस (20 अंक)
  5. संख्यात्मक अभियोग्यता (20 अंक)
  6. आर्थिक और सामाजिक मुद्दे (40 अंक)
  7. कृषि और ग्राम्य विकास (40 अंक)
  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
  • इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे यानि 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रारम्भिक परीक्षा के निम्न विषय सिर्फ क्वालीफाइंग होगी।
  1. रीज़निंग
  2. अंग्रेजी
  3. कंप्यूटर
  4. संख्यात्मक अभियोग्यता
  5. डिसीजन मेकिंग
  • सिर्फ निम्न 3 विषयों के अंक मेरिट के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
  1. जनरल अवेयरनेस
  2. सामाजिक और आर्थिक मुद्दे
  3. कृषि और ग्राम्य विकास

NABARD Assistant Manager (RDBS & Rajbhasha) Pre Exam Pattern 2021 in Hindi

विषय कुल प्रश्न कुल अंक समय
रीज़निंग 20 20 120 मिनट

(2 घंटा)

अंग्रेजी 30 30
कंप्यूटर 20 20
संख्यात्मक अभियोग्यता 20 20
डिसीजन मेकिंग 10 10
जनरल अवेयरनेस 20 20
सामाजिक और आर्थिक मुद्दे 40 40
कृषि और ग्राम्य विकास 40 40
कुल  200  200 

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर मुख्य परीक्षा पैटर्न 2021

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर की मुख्य परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे। पहला पेपर डिस्क्रिप्टिव होगा जबकि दूसरे पेपर में बहुविकल्पीय और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।

Assistant Manager RDBS (Generalist)

विषय प्रकार प्रश्न अंक समय
इंग्लिश
(पेपर-1)
डिस्क्रिप्टिव 03 100 90 मिनट
आर्थिक और सामाजिक मुद्दे
(पेपर-2)
बहुविकल्पीय 30 50 30 मिनट
डिस्क्रिप्टिव कुल 6 प्रश्न होंगे। जिसमें 4 के उत्तर देने होंगे।

ये पेपर कुल 50 अंकों के लिए होगा।

  • 2 प्रश्न (प्रत्येक 15 अंक)
  • 2 प्रश्न (प्रत्येक 10 अंक)

इसके लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।

  • डिस्क्रिप्टिव प्रश्न के उत्तर आपको कीबोर्ड के माध्यम से टाइप कर के देने होंगे।

Assistant Manager RDBS (Specialist) & Rajbhasha

विषय प्रकार प्रश्न अंक समय
इंग्लिश
(पेपर-1)
डिस्क्रिप्टिव 03 100 90 मिनट
जिस विषय के लिए आवेदन किया हो
(पेपर-2)
बहुविकल्पीय 30 50 30 मिनट
डिस्क्रिप्टिव कुल 6 प्रश्न होंगे। जिसमें 4 के उत्तर देने होंगे।

ये पेपर कुल 50 अंकों के लिए होगा।

  • 2 प्रश्न (प्रत्येक 15 अंक)
  • 2 प्रश्न (प्रत्येक 10 अंक)

इसके लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।

 

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 (NABARD Assistant Manager Syllabus in Hindi)

NABARD Assistant Manager Syllabus 2021 in Hindi : नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर सिलेबस 2021 की बात करें तो इसमें कुल 2 परीक्षाएं होगी। पहली यानि प्रारम्भिक परीक्षा में कुल  विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2021

  1. रीज़निंग
  2. अंग्रेजी
  3. कंप्यूटर
  4. संख्यात्मक अभियोग्यता
  5. डिसीजन मेकिंग
  6. जनरल अवेयरनेस
  7. सामाजिक और आर्थिक मुद्दे
  8. कृषि और ग्राम्य विकास

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2021

Paper I – English

Essay, Précis writing, Comprehension and Business/Office Correspondence. The paper on English shall be framed in a manner to assess the writing skills including expressions and understanding the topic.

पेपर-2 (सामाजिक और आर्थिक मुद्दे)

  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था के स्वरूप
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का वैश्वीकरण
  • निजीकरण
  • भारत में गरीबी और रोजगार का सृजन
  • अन्य सभी सामाजिक और आर्थिक मुद्दे

कृषि और ग्राम्य विकास

  • मृदा और जल संरक्षण
  • जल संसाधन
  • कृषि इंजीनियरिंग
  • पौधरोपण और पशुपालन
  • मछलीपालन
  • वन सृजन
  • पारिस्थितिकी और पर्यावरण बदलाव
  • वर्तमान में कृषि और उससे संबंधित मुद्दे

नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर 2021 चयन प्रक्रिया (Selection Process of NABARD Assistant Mnager 2021)

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को देखें तो इसमें कुल 3 चरण हैं।

  1. प्रारम्भिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार
  • सबसे पहले आपको प्रारम्भिक परीक्षा को पास करते हुए खुद को मेरिट लिस्ट में लाना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • अगर आप मुख्य परीक्षा के कट ऑफ को पार कर लेते हैं तो फिर आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार कुल 50 अंकों के लिए होगा।

अगर आपके पास इस भर्ती से जुड़ी और भी कोई जानकारी चाहिए तो कमेन्ट में जरूर बताएं और हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे फ़ेसबुक ग्रुप और पेज को जरूर फॉलो करें।

Leave a Comment