Railway Group D Paper Leak Notice : आरआरबी पटना ने ग्रुप डी पेपर लीक मामले पर जारी किया नोटिस, अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

रेलवे ग्रुप डी के प्रथम चरण की परीक्षा समाप्त हो चुकी है और इसमें कई मामले ऐसे भी हैं जिसमें बड़े स्तर पर नकल होने की संभावनाएं दिख रही हैं। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में कई अभ्यर्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं।

rrb Patna notice group d exam

कुछ अभ्यर्थी तो बताए थे सभी प्रश्नों के उत्तर कुंजी के साथ पकड़े जाने की संदेह में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी इस पर कुछ साफ-साफ कहने से इंकार कर दिया और उनका कहना है कि यह सब पेपर लीक के मामले नहीं है बल्कि चीटिंग के मामले हैं।

Railway Group D Paper Leak RRB Patna Notice

रेलवे ग्रुप डी पेपर लीक मामले पर रेलवे भर्ती बोर्ड पटना द्वारा हाल ही में नोटिस जारी की गई है। नोटिस में बताया गया है कि

यह देखा गया है कि वर्तमान में चल रही रेल भर्ती बोर्ड लेवल-1 परीक्षा के प्रश्न पत्रों के लीक होने के बारे में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। इस संदर्भ में सर्व संबंधित को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि रेलवे परीक्षा की प्रक्रिया को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें लीक की कोई गुंजाइश नहीं है।

सभी उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र और विकल्प अनियमित क्रम में व्यवस्थित रहते हैं। प्रश्न पत्र केवल अधिकृत उम्मीदवार द्वारा परीक्षा अवधि में ही देखे जा सकते हैं।

इसलिए यदि कोई दावा करता है कि उसके पास प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी की पूर्व सूचना है, तो वह धोखा देने का प्रयास कर रहा है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे न केवल ऐसे बिचौलिये/दलालों पर अविश्वास करें बल्कि इसके बारे में तुरंत रिपोर्ट भी करें।

ऐसी घटनाओं की सूचना निम्नलिखित माध्यमों से रेलवे को दी जा सकती है-

  1. रेल भर्ती बोर्ड, महेंद्रुघाट, पटना कार्यालय में आकर
  2. फ़ोन नंबर 0612-2677680 पर डायल करके
  3. मेल आईडी rrbpatna@nic.in पर विवरण भेजकर
  4. निकटतम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करके।
RRB GROUP D DAILY ALL SHIFT QUESTIONS
26 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift
25 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift
24 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift
23 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift
22 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift
18 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift
17 August 1st Shift 2nd Shift 3rd Shift

Leave a Comment