नमस्कार दोस्तों, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आज एक नई नोटिस जारी की गई है। पिछले 2 साल से अटकी पड़ी रेलवे ग्रुप डी की परिक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अब एक बड़ी आशा की किरण दिखाई पड़ रही है। आपको बता दें कि अगर आपने रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन किया था और फोटो व सिग्नेचर गलत अपलोड होने की वजह से फार्म रिजेक्ट हो गया है तो अब आप फिर से अपना फोटो या सिग्नेचर अपलोड कर सकते हैं।
RRC Group D Photo, Signature Modification Link
रेलवे द्वारा सभी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर ग्रुप डी परिक्षा के लिए हस्ताक्षर और फोटो की मोडिफिकेशन लिंक जारी कर दी गयी है। आपको बता दें कि ये आरआरसी ग्रुप डी फोटो, सिग्नेचर की मोडीफिकेशन लिंक को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाईट पर 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे जारी किया गया है।
कैसे करें अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड
रेलवे ग्रुप डी की परिक्षा के लिए अगर आपको भी अपना फोटो और सिग्नेचर अपडेट करना है तो आपको निम्न स्टेप के अनुसार चलना होगा। लेकिन इससे पहले आपके पास रेलवे ग्रुप डी परिक्षा का आवेदन क्रमांक या पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि होनी चाहिए।
- सबसे पहले आपको नीचे दिये गये RRC Group D Photo, Signature Modification Link पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके फोन में ग्रुप डी फोटो और हस्ताक्षर मोडिफिकेशन लिंक का एक पेज खुल जाएगा।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (पंजीयन संख्या) दी गई जगह पर लिखना होगा।
- इसके बाद आपको अपना जन्म तिथि टाईप करनी होगी।
- अंत में आपको एक बटन दिखाई देगा।
- आपको इस बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने रेलवे ग्रुप डी परिक्षा के लिए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
RRC Group D Photo, Signature Size
सभी अभ्यर्थी जिनका भी फार्म फोटो और हस्ताक्षर की वजह से रिजेक्ट हुआ था उन्हें इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए कि उनके फोटो और हस्ताक्षर रेलवे द्वारा निर्धारित किये गये मानकों के अनुसार ही अपलोड हों। तो चलिए हम आपको बता देतें हैं कि आपको कितने केबी का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना है।
- फोटो की साइज की बात करें तो आपकी फोटो 20 से 50 केबी के बीच की होनी चाहिए।
- वहीं हस्ताक्षर की बात करें तो ये 10 से 40 केबी के बीच की होनी चाहिए।
RRB Group D Modification Link | |
Modification Link | Click Here |
Exam Date Notice | Click Here |
RRB Group D Study Material | Click Here |
Modification Date Notice | Click Here |
Modification Notice | Click Here |
Download Notification | Click Here |
Join us on Telegram | Click Here |
Official Website | Click Here |
Sir mera photo signature aplod krne ke liye koi link nhi mila