एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम 2021 – SSB Head Constable (Ministerial) Syllabus in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

सशस्त्र सीमा बल द्वारा हाल ही में हेड कांस्टेबल पद के लिए भर्ती निकाली गई है। आज इस आर्टिकल में हम इसी भर्ती के पाठ्यक्रम यानि एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम 2021 के विषय में सारी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न & चयन प्रक्रिया

इस आर्टिकल में आपको एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम 2021 के अलावा एसएसबी हेड कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की भी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कारवाई गई है। किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उस परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करना काफी असरदार होता है।

तो चलिए सबसे पहले हम एसएसबी हेड कांस्टेबल ((मिनिस्ट्रियल) भर्ती के परीक्षा पैटर्न को जान लेते हैं।

एसएसबी हेड कांस्टेबल पाठ्यक्रम : परीक्षा पैटर्न 2021

एसएसबी हेड कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2021 की बात करें तो इसके लिए लिखित परीक्षा (Common Entrance Test) का आयोजन किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा कुल 120 मिनट की होगी।
  • इसमें 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • इस परीक्षा में कुल 5 विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  1. रीज़निंग 
  2. सामान्य ज्ञान 
  3. गणित 
  4. हिन्दी 
  5. अंग्रेजी
विषय कुल प्रश्न कुल अंक समय
रीज़निंग 20 20

120 मिनट

(2 घंटा)

सामान्य ज्ञान  20  20
गणित  20 20
अंग्रेजी 20 20
हिन्दी  20  20

100+ Biology Quiz in Hindi

एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम 2021

पाठ्यक्रम की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 5 विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे, इस बात की जानकारी तो आपको ऊपर हो ही चुकी है। अब आगे हम सभी विषयों के अलग अलग पाठ्यक्रम पर चर्चा करने वाले हैं। 

1. रीज़निंग पाठ्यक्रम 

रीज़निंग विषय के अंतर्गत आपसे कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। इसके अंतर्गत सामान्य बुद्धिमत्ता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें कैलंडर, आयु संबंधी प्रश्न, न्याय निगमन आदि जैसे टॉपिक शामिल रहेंगे। 

रीज़निंग 
समरूपता (Analogy)
नॉन वर्बल शृंखला (Non Verbal Series)
अंकगणितीय शृंखला (Arithmetical Number Series)
रक्त संबंध अवधारणा (Relationship Concept)
शब्द और आकृति वर्गीकरण (Verbal and Figure Classification)
अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
विभेदन और प्रेक्षण (Discriminating Observation)
दृश्य मेमोरी (Visual Memory)
डीसीजन मेकिंग (Decision Making)
विश्लेषण (Analysis)
निर्णय क्षमता (Judgement)
समस्या निवारण (Problem Solving)
अभाषिक रीज़निंग (Space Visualization)
समानता और विभेद (Similarities and Differences)

2. सामान्य ज्ञान 

एसएसबी हेड कांस्टेबल सामान्य ज्ञान के पाठ्यक्रम के अंतर्गत आपसे देश और विश्व स्तर पर चल रही समसामयिक मुद्दों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा कुछ प्रश्न स्टैटिक जीके से भी पूछे जाएंगे। इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र तथा विज्ञान से काफी संख्या में इस परीक्षा में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। एसएसबी हेड कांस्टेबल सामान्य का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है। 

सामान्य ज्ञान
खेल
भारतीय अर्थव्यवस्था
अविष्कार और प्रमुख खोज
खेल पुरस्कार
वैज्ञानिक अनुसंधान
इतिहास
भारतीय संविधान
महत्वपूर्ण दिवस
भारतीय संविधान
पुस्तक और लेखक
पुरस्कार और सम्मान
भूगोल
आर्थिक परिदृश्य
कला और संस्कृति
सरकारी योजनाएं और नीतियाँ
देश और उनकी मुद्रा
जीव विज्ञान के प्रश्न
देश और उनकी राजधानियाँ

3. गणित 

गणित विषय के अंतर्गत आप से सामान्य अंकगणितीय मानकों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी सम्पूर्ण जानकारी निम्नलिखित है। 

गणित
समय और काम, आदि।
अनुपात और समय
समय और दूरी
क्षेत्रमिति
छूट
ब्याज
औसत
लाभ और हानि
प्रतिशत
अनुपात और समानुपात
दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न
मौलिक अंकगणित
संपूर्ण संख्याओं की गणना
संख्या प्रणाली/पद्धति

4. अंग्रेजी 

English
Antonyms
Spot the Error
Sentence Rearrangement
Conversion into Direct (to/from) Indirect narration
Comprehension passage
Phrasal Verb
The Active/ Passive voice of verbs
Idioms & Phrases
Spelling Error
Cloze Test
Improvement of Sentences
Synonyms
One Word Substitution
SSC CGL 2018 : English Paper Solution

5. हिन्दी 

हिन्दी
वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ तथा शब्दों के शब्द रूप
शब्दों के बहुवचन
रचना एवं रचयिता
संधि विच्छेद
कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
विलोमार्थी शब्द
अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप
समानार्थी व पर्यायवाची शब्द
किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन
मुहावरा व उनका अर्थ

एसएसबी हेड कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2021

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी 2 महत्वपूर्ण चीजें परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में आपको ऊपर बताया ही जा चुका है अब हम अगले और अंतिम बिन्दु यानि चयन प्रक्रिया पर जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। 

एसएसबी हेड कांस्टेबल चयन प्रक्रिया की बात करें तो ये कुल 4 चरणों में सम्पन्न होगी। 

  1. शारीरिक दक्षता एवं मानक टेस्ट (PET & PST)
  2. लिखित परीक्षा (Written Examination)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  4. चिकित्सा टेस्ट (Medical Test)

चयन प्रक्रिया के संदर्भ में सबसे पहले Physical Efficiency Test और Physical Standard Test से होकर गुजरना होगा। 

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में आपको निर्धारित समय में निर्धारित दूरी दौड़ कर तय करनी होगी। 
  • इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test) में आपकी लंबाई और सीना आदि का माप लिया जाएगा। 

दूसरे चरण में आपको अब लिखित परीक्षा से हो कर गुजरना होगा। 

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर आपको सभी जरूरी दस्तावेज के साथ उपलब्ध होना होगा। 

दस्तावेज सत्यापन के बाद आपको निर्धारित समय/तारीख पर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें पास होने के बाद को अंतिम रूप से चयनित मान लिया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण लेख
एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2021 एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम
एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) सैलरी  एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा पैटर्न

SSB Head Constable Recruitment Details in Hindi

1 thought on “एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पाठ्यक्रम 2021 – SSB Head Constable (Ministerial) Syllabus in Hindi”

Leave a Comment