अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी करते होंगे तो एसएससी यानि कर्मचारी चयन आयोग से भली-भाँति परिचित होंगे। आपको भी मालूम होगा कि पिछले लगभग एक साल से एसएससी द्वारा किसी भी भर्ती के लिए कोई भी विज्ञापन नहीं निकाले जा रहे थे।
SSC Exam Calendar 2021-22
एसएससी की परिक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी छात्र काफी समय से आगामी भर्तियों के बारे जानकारी माँगते हुए सोशल मीडिया पर आंदोलन भी कर चुके हैं। जिसको ही देखते हुए शायद एसएससी ने अपनी आगामी परिक्षाओं की सूची जारी कर दिया है।
जारी हुआ एसएससी का परिक्षा कैलेंडर
अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी द्वारा साल 2021 और 2022 में होने वाली सभी भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। नये कैलेंडर के अनुसार एसएससी की अगली भर्ती एसएससी सीजीएल की होगी जिसका विज्ञापन 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
परिक्षा का नाम | विज्ञापन जारी होने की तिथि | अंतिम तिथि |
एसएससी सीजीएल 2021 | 23/12/2021 | 23/01/2022 |
एसएससी सीएचएसएल 2021 | 01/02/2022 | 07/03/2022 |
एसएससी एमटीएस 2021 | 23/03/2022 | 30/04/2022 |
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-10 2022 | 10/05/2022 | 09/06/2022 |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022 | 17/05/2022 | 16/06/2022 |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राईवर) 2022 | 27/06/2022 | 27/07/2022 |
एसएससी जूनियर इंजीनियर 2021 | 28/11/2022 | 27/11/2022 |
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 | 05/12/2022 | 31/12/2022 |
एसएससी जीडी 2022 | 22/02/2023 | 31/03/2023 |
History Quiz in Hindi | ||
एसएससी सीजीएल के बाद 01 फरवरी को 2022 को एसएससी सीएचएसएल के लिए विज्ञापन जारी किये जायेंगे जो कि 07/03/2022 तक जारी रहेंगे।
ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कैलेंडर में सिर्फ 3 परिक्षाओं को छोड़ दें तो सभी परिक्षाएँ साल 2021 की ही हैं। साल 2022 की किसी भी परिक्षा की जानकारी नहीं दी गयी है।
दिसंबर 2022 में जारी होंगा स्टेनोग्राफर 2021 का विज्ञापन
अगर आप एसएससी स्टेनोग्राफर की तैयारी करते हैं तो आपके लिए बहुत ही बुरी खबर है। इस परिक्षा के लिए 05 दिसंबर 2022 को विज्ञापन जारी किये जाएंगे। इसकी परिक्षा अप्रैल 2023 आयोजित की जाएगी।
एसएससी द्वारा आगामी भर्तियों की परिक्षा तिथि | |
एसएससी सीजीएल 2021 | अप्रैल 2022 |
एसएससी सीएचएसएल 2021 | मई 2022 |
एसएससी एमटीएस 2021 | जून 2022 |
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-10 2022 | जुलाई 2022 |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2022 | सितंबर 2022 |
एसएससी जूनियर इंजीनियर 2021 | मार्च 2023 |
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 | अप्रैल 2023 |
एसएससी जीडी 2022 | जून 2023 |
History Quiz in Hindi | |
महत्वपूर्ण लिंक | |
Download Calendar | Click Here |
Study Material for SSC | Click Here |
Official Website | Click Here |