SSC GD Constable 2022 Vacancy Increased : एसएससी जीडी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पहले से दोगुनी हुई पदों की संख्या

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

अगर आप एसएससी जीडी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एसएससी ने अभी हाल ही में जीडी कांस्टेबल की भर्ती निकाली थी, जिसमें कुल 24369 पदों पर आवेदन माँगे गये थे, लेकिन एसएससी ने अब पदों की संख्या को बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया है।

ssc gd constable new vacancy

एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर एक नोटिस के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया है। नई नोटिस के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 के लिए कुल 45284 पद रिक्त हैं। इनमें से 40274 पद पुरुषों के लिए जबकि 4835 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं।

SSC GD Constable 2022 New Vacancy

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 के लिए जारी नई वैकेंसी को देखें तो इसमें 4835 महिलाओं के लिए जबकि 40274 पद पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इसके एनसीबी में 175 पद ऐसे हैं जिस पर पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Constable Vacancy 2022 : Female (महिला)

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 2117
ओबीसी 1063
ई्डब्ल्यूएस 435
एससी 765
एसटी 455
कुल 4835

SSC GD Constable Vacancy 2022 : Male (पुरुष)

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 17248
ओबीसी 8927
ई्डब्ल्यूएस 3968
एससी 6217
एसटी 3914
कुल 40274

SSC GD Constable Vacancy 2022 : NCB Sepoy (महिला एवं पुरुष)

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 73
ओबीसी 40
ई्डब्ल्यूएस 23
एससी 27
एसटी 12
कुल 175

आपको बता दें कि एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल 2022 की भर्ती अभी हाल में 27 अक्टूबर को निकाली गयी थी। जिसके आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो ये आपके लिए सुनहरा  मौका है। 30 नवंबर से पहले आप एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर आपको आवेदन में कोई समस्या है, तो हमसे व्हाट्सएप पर संपर्क करें। हम न्यूनतम शुल्क में आपका फार्म के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Constable 2022
1. SSC GD Constable 2022 Apply Online
2. SSC GD Constable Syllabus 2022
3. SSC GD Constable 2022 Exam Date
4. SSC GD Quiz, Practice Set, Mock Test

Leave a Comment