SSC Stenographer Vacancy 2020 : अगर आपने भी हाल ही में संपन्न हुई एसएससी स्टेनोग्राफर 2020 की परीक्षा में भाग लिया था तो आपके लिए ये जानकारी उपयोगी साबित होने वाली है।
SSC Stenographer Vacancy 2020
आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर 2020 के लिए पदों की संख्या घोषित कर दी है। इस बार ग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर की कुल संख्या 842 है।
इनमें ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के लिए 85 पद और ग्रेड डी के लिए 757 पद हैं। आपको बता दें कि ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के पद 4200 ग्रेड पे और 4600 ग्रेड पे के अंतर्गत आते हैं जबकि ग्रेड डी के पद 2400 ग्रेड पे के अंतर्गत आते हैं।
4200 ग्रेड पे के अंतर्गत कुल 56 पद हैं जिसमें सबसे पद खनन मंत्रालय में हैं। वहीं अगर 4600 ग्रेड पे की करें तो इसके अंतर्गत 29 पद निकाले गए हैं। अंत में बात 2400 ग्रेड पे की करें तो इसमें 757 पदों को खाली दर्शाया गया है।
SSC Stenographer Vacancy 2020 : Category wise
कैटेगरी वाइज एसएससी स्टेनोग्राफर 2020 के लिए पदों की कुल संख्या देखें तो सामान्य वर्ग के लिए 405 पद हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 87 पद, ओबीसी के लिए 166 पद, एससी कैटेगरी के लिए 128 और एसटी वर्ग के लिए 56 पद रिक्त हैं।
विदेश मंत्रालय में पदों की संख्या : SSC Stenographer MEA Vacancy 2020
विदेश मंत्रालय में इस बार कुल मिलाकर 30 पद हैं जिसमें से 20 पद ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के और बाकी 10 पद ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के हैं।