UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 : Uttarakhand Public Service Commission के द्वारा Forest Guard के पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2022 को शुरू की गई थी। इसके बाद सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 11 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया था।
अब परीक्षा की तिथि भी नजदीक ही हैं इसलिए सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से प्रवेश पत्र का इंतजार है ताकि उन्हें समय रहते ही अपने परीक्षा केंद्र का पता चल सकें।
क्योंकि कुछ उम्मीदवारों को अपने शहर से काफी दूर परीक्षा केंद्र मिलते हैं। आगे हम आपको UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हैं ताकि आप आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकें।
22 जनवरी को आयोजित होगी, लिखित परीक्षा
UKPSC के द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 की Written Exam का आयोजन 22 जनवरी 2023 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
UKPSC Forest Guard Recruitment 2023 के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड के कुल 894 पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से आरक्षित पदों का विवरण Official Notification में दे दिया गया हैं।
आप अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।
आप सभी उम्मीदवारों के Admit Card पर परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी भी दे दी जाएगी उसी के अनुसार आपको अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना हैं।
12 जनवरी को जारी होंगे, प्रवेश पत्र
जितने भी उम्मीदवारों ने UKPSC Forest Guard Recruitment 2023 के तहत आवेदन दिए हैं, तो उनके प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2023 को Official Website पर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद आप केवल Official Website से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगें।
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्रों पर Exam Centres से संबंधित जानकारी के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का समय भी दर्शाया जाएगा। जो समय आपको बताया जाएगा आपको उसी निर्धारित समय पर परीक्षा से कुछ देर पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाना हैं क्योंकि परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
How to Download UKPSC Forest Guard Admit Card 2023
जब 12 जनवरी को प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे तो उसके पश्चात आपको UKPSC की Official Website पर जाना है वहीं पर आपको UKPSC Forest Guard Admit Card 2023 Link मिल जाएगा।
- आपको उस लिंक पर क्लिक करना है फिर आपको पूछी गई जानकारी भरनी है और फिर Submit कर देना हैं।
- अब आपकी Screen पर Admit Card आ जाएगा यहां पर आप इसे देख भी सकते हैं और डाउनलोड करके इसका Printout भी ले सकते हैं।
Note :- परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए Dress Code व उन्हें कौन सी चीज परीक्षा केंद्र में साथ लेकर जानी है और कौन सी चीज साथ लेकर नहीं जानी है उससे संबंधित सभी जानकारी भी प्रवेश पत्र पर दे दी जाएगी। इसलिए आपको एक-एक जानकारी अच्छी तरह पढ़कर उसका पालन करना हैं।
UKPSC Forest Guard Admit Card Download Link | |
Download Admit Card | Click Here |
Recruitment Details | Click Here |
UKPSC Forest Guard Syllabus | Click Here |