UKPSC Jail Warden Syllabus 2022 in Hindi | उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) पाठ्यक्रम 2022

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UKPSC Jail Warden Syllabus 2022 in Hindi : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही में जेल बंदीरक्षक की भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। ऐसे में आप भी इस भर्ती के लिए जरूर देख रहे होंगे। आप ही की सहायता के लिए हमने उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) भर्ती के पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप इस भर्ती की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको UKPSC Jail Warden Syllabus की सभी जानकारी होनी ही चाहिए।UKPSC Jail Warden Syllabus 2022 in Hindi

UKPSC Jail Warden Syllabus 2022 in Hindi | उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) पाठ्यक्रम 2022

UKPSC Jail Warden Syllabus 2022 in Hindi के अलावा इस लेख में हमने परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी लेकर आए हैं। अगर आप भी उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) के परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस लेख में आगे आपको UKPSC Jail Warden Exam Pattern और Selection Process की विस्तृत जानकारी दी गई है।

आप भी उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न के माध्यम से अपनी तैयारी को काफी आगे ले जा सकते हैं। अगर आप इन तीन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कदम बढ़ाते हैं तो जरूर ही इस परीक्षा में सफल हो सकेंगे।

UKPSC Jail Warden Exam Pattern in Hindi

UKPSC Jail Warden Exam Pattern in Hindi : उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस भर्ती के लिए आपको लिखित परीक्षा से हो कर गुजरना होगा। आईए जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) के परीक्षा पैटर्न से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डालते हैं।

  • उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  • इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे यानि 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इसमें कुल 3 विषयों सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) की परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
  • अगर आप किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं तो 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  • ये परीक्षा ऑफलाइन अर्थात ओएमआर पर आधारित होगी।

उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) परीक्षा पैटर्न 2021

विषय  अंक  समय 
सामान्य हिन्दी 100 2 घंटे (120 मिनट)
सामान्य ज्ञान
सामान्य अध्ययन
उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) की भर्ती : ऑनलाइन आवेदन

UKPSC Jail Warden Syllabus 2022 in Hindi

उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) भर्ती परीक्षा 2021 के परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी हमने ऊपर दी है। अब आपको उसी परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों के पाठ्यक्रम की जानकारी विस्तारपूर्वक देने वाले हैं। आशा करते हैं ये जानकारी आपको और आपकी परीक्षा अभियान को काफी लाभ पहुंचाएगी।

UKPSC Jail Warden Syllabus in Hindi

जैसा कि आपको पता चल चुका है कि इस परीक्षा में कुल 3 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। तो चलिए अब इन तीन विषयों के विस्तृत पाठ्यक्रम पर रोशनी डाल लेते हैं।

उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) पाठ्यक्रम : सामान्य हिन्दी

सामान्य हिन्दी के प्रश्नों की प्रवृत्ति इस प्रकार की होगी जिससे अभ्यर्थी की हिन्दी भाषा के प्रति बोधगम्यता का परीक्षण किया जा सके। इसके अंतर्गत हिन्दी भाषा का इतिहास, व्याकरण और उसके व्यवहारिक उपयोग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य हिन्दी पाठ्यक्रम
हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान – हिन्दी वर्णमाला
तत्सम-तद्भव पर्यायवाची
विलोम अनेकार्थ
वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द समरूपी भिन्नार्थक शब्द
अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना लिंग
वचन कारक
सर्वनाम विशेषण
क्रिया काल
वाच्य अव्वय
संधि उपसर्ग
समास प्रत्यय
विराम-चिन्ह मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
रस,छंद, अलंकार अपठित बोध
प्रसिद्ध कवि, लेखक और उनकी रचनाएं हिन्दी भाषा में पुरस्कार

उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) पाठ्यक्रम : सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान भाग के अंतर्गत अभ्यर्थी से आस पास से जुड़ी घटनाओं, भारत और पड़ोसी देशों के बीच हाल में लिए चर्चित फैसलों इत्यादि से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य भाषा में बात करें तो इसके अंतर्गत करंट अफेयर्स के प्रश्न शामिल होंगे।

इसके अलावा इसमें आप से उत्तराखंड से संबंधित सामान्य ज्ञान भी पूछे जाएंगे। अतः आप इस बिन्दु पर विशेष ध्यान दे सकते हैं।

सामान्य ज्ञान पाठ्यक्रम
सामान्य विज्ञान वाणिज्य एवं व्यापार
जनसंख्या पर्यावरण एवं नगरीकरण
उत्तराखंड से संबंधित जीके राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठन
पुरस्कार और सम्मान देश,राजधानी और मुद्राएं
महत्वपूर्ण दिवस अनुसंधान एवं खोज
पुस्तक और उनके लेखक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय

उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) पाठ्यक्रम : सामान्य अध्ययन

सामान्य ज्ञान के अंतर्गत आप से मुख्यतः इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था से संबंधित जानकारी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस विस्तृत जानकारी आपको नीचे दी गई है।

सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम
भारत का इतिहास भूगोल
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन भारतीय राजव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था भारतीय संस्कृति

उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) चयन प्रक्रिया 2021

उत्तरखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) के चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कुल 3 चरण हैं। इन तीन चरणों के बाद आप की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसके आधार पर आपको अंतिम चयन यानि जॉइनिंग के लिए  बुलाया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक योग्यता
  3. शारीरिक दक्षता

UKPSC Jail Warden Selection Process in Hindi

1. लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा के बारे में आपको ऊपर विस्तार से बताया गया है। ऊपर आपको लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न दोनों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

2. शारीरिक योग्यता

पुरुष वर्ग लंबाई सीना
सामान्य/ओबीसी 165 सेमी 78.8 – 83.8 सेमी
एससी 165 सेमी 76.3 – 81.3 सेमी
एसटी 157.5 सेमी
पहाड़ी क्षेत्र 160 सेमी

महिला वर्ग लंबाई वजन
सामान्य/ओबीसी 152 सेमी 45 किलोग्राम
एससी 147 सेमी
एसटी 147 सेमी
पहाड़ी क्षेत्र 147 सेमी

3. शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पूर्णांक 100) निम्न विवरणानुसार होगी जिसमें अभ्यर्थी को कुल न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा तथा किसी भी आइटम में 50 प्रतिशत से कम अंक पाने की दशा में अभ्यर्थी को उसी स्तर पर चयन प्रक्रिया से पृथक कर दिया जाएगा।

आइटम का नाम दूरी/समय अंक
क्रिकेट बाल थ्रो
(पूर्णांक 20)
50 मीटर
55 मीटर
60 मीटर
65 मीटर
70 मीटर
10
12
14
16
20
लंबी कूद
(पूर्णांक 20)
13 फिट
14 फिट
15 फिट
16 फिट
17 फिट
18 फिट
10
12
14
16
18
20
चिनिंग-अप (बीम)
(पूर्णांक 20) (अभ्यर्थी अन्डर ग्रिप/ओवर ग्रिप, जो चाहे कर सकता है)
5 बार छूना
7 बार छूना
8 बार छूना
9 बार छूना
10 बार छूना
10
12
14
16
20
बैठक
(पूर्णांक 10)
50 दो मिनट में
65 दो मिनट में
80 दो मिनट में
100 दो मिनट में
4
6
8
10
दण्ड
(पूर्णांक 10) (दण्ड एवं बैठक के प्राप्तांक मिलाकर न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है)
25 चार मिनट में
35 चार मिनट में
50 चार मिनट में
75 चार मिनट में
4
6
8
10
दौड़ व चाल (3 किमी)  (पूर्णांक 10) 20 मिनट
18 मिनट
16 मिनट
14 मिनट
12 मिनट
10 मिनट
10
12
14
16
18
20

आशा करते हैं आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी उपयोगी साबित होगी। अगर अब आपके पास उत्तराखंड जेल बंदीरक्षक (Jail Warden) भर्ती के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से संबंधित कोई प्रश्न है तो कमेन्ट में जरूर पूछें।

Leave a Comment