उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी पाठ्यक्रम 2021 | UKSSSC Lekhpal, Patwari Syllabus in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल और पटवारी के पद के लिए हाल ही में आवेदन निकले गए हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं तो जरूर ही उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी पाठ्यक्रम 2021 के पाठ्यक्रम के बारे में भी जानना चाहते होंगे। आपकी सहायता के लिए ही हम इस आर्टिकल में उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी पाठ्यक्रम 2021 की पूरी जानकारी लेकर आए हैं।

उत्तराखंड लेखपाल पटवारी पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2021

पाठ्यक्रम के अलावा इस आर्टिकल में आपको उत्तराखंड पटवारी और लेखपाल के परीक्षा पैटर्न की भी जानकारी दी गई है। अगर आप उत्तराखंड लेखपाल और पटवारी के चयन प्रक्रिया की भी जानकारी चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आगे आपको उत्तराखंड लेखपाल और पटवारी के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।

उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी परीक्षा पैटर्न 2021

  1. उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी के परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी निमलिखित है।
  2. उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी की परीक्षा कुल डेढ़ घंटे (90 मिनट) की होगी।
  3. इस परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  5. प्रत्येक गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई 1/4 अंकों की कटौती भी की जाएगी।
  6. इस परीक्षा में कुल 4 विषय (सामान्य हिन्दी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  7. उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

Uttarakhand Lekhpal, Patwari Exam Pattern 2021 in Hindi

 

विषय  प्रश्नों की संख्या  कुल अंक  समय 
सामान्य हिन्दी 25 25 डेढ़ घंटा (90 मिनट)
सामान्य ज्ञान 25 25
गणित 25 25
ग्राम समाज एवं विकास 25 25



उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी पाठ्यक्रम 2021

UKSSSC Lekhpal Patwari Syllabus 2021 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाले लेखपाल और पटवारी पाठ्यक्रम में कुल 4 विषय शामिल हैं। इन्हीं 4 विषयों के आधार पर इस परीक्षा में आपसे प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी पाठ्यक्रम के सभी विषयों की विस्तृत जानकारी अग्रलिखित है।

UKSSSC Uttarakhand Lekhpal Patwari Syllabus 2021 in Hindi

  1. सामान्य हिन्दी
  2. सामान्य ज्ञान
  3. गणित
  4. ग्राम समाज एवं विकास

सामान्य हिन्दी

सामान्य हिन्दी के भाग के अंदर आप से कुल 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अंतर्गत निम्नलिखित अध्याय पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

  • हिन्दी भाषा का विकास
  • अलंकार
  • रस
  • छंद
  • समास
  • पर्यायवाची
  • विलोम
  • तत्सम एवं तदभव
  • सन्धियां
  • वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
  • लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
  • वाक्य संशोधन
  • लिंग
  • वचन
  • कारक
  • वर्तनी, त्रुटि से सम्बंधित अनेकार्थी शब्द

सामान्य ज्ञान

इस विषय के अंतर्गत आपसे इतिहास, भूगोल के अलावा विज्ञान और करंट अफेयर्स आदि से कुल मिलकर 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 12 वीं पर आधारित होंगे।

  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • इतिहास
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • भारत और पड़ोसी देशों के समसामयिक मुद्दे
  • करंट अफेयर्स
Static GK Quiz
English Quiz

गणित

गणित विषय से भी कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सिर्फ अंकगणित के प्रश्न शामिल होंगे।

  • संख्या प्रणाली/पद्धति
  • संपूर्ण संख्याओं की गणना
  • दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न
  • मौलिक अंकगणित
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • औसत
  • ब्याज
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • क्षेत्रमिति
  • समय और दूरी
  • अनुपात और समय
  • समय और काम, आदि।

ग्राम समाज एवं विकास

ग्राम समाज एवं विकास के अंतर्गत भी आपसे कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है।

  • ग्राम्य विकास (भारत के संदर्भ में)
  • ग्राम्य विकास योजनएँ और प्रबंधन
  • ग्राम्य स्वास्थ्य योजनाएँ
  • मध्याह्न भोजन कार्यक्रम
  • इंदिरा आवास योजना
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  • ग्राम्य समाज में भूमि सुधार
  • आदर्श ग्राम योजना
  • सहकारी विकास योजना
  • सूखा विकास कार्यक्रम

उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी चयन प्रक्रिया

Uttarakhand Lekhpal, Patwari Selection Process 2021 in Hindi : उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी के चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कुल 4 चरण हैं। मतलब ये उत्तराखंड पटवारी या लेखपाल बनने के लिए आपको कुल 4 चरणों से हो कर गुजरना होगा।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. शारीरिक मानक परीक्षा
  4. दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा 

उत्तराखंड लेखपाल, या पटवारी के पद पर चयनित होने के लिए आपको सबसे पहले लिखित परीक्षा में पास होना होगा। लिखित परीक्षा की विस्तृत जानकारी आपको परीक्षा पैटर्न के अंतर्गत दी गई है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा 

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आपको पटवारी के पद के लिए पुरुष अभ्यर्थी को 60 मिनट में 7 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थी को 30 मिनट में 3.5 किलोमीटर दौड़ पूरा करना होगा।

लेखपाल पद के लिए पुरुष अभ्यर्थी को 60 मिनट में 9 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थी को 30 मिनट में 4.5 किलोमीटर दौड़ पूरा करना होगा।

शारीरिक मानक परीक्षा 

  • शारीरिक मानक परीक्षा के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। पर्वतीय मूल के अभ्यर्थियों को 5 सेमी की छूट मिलेगी।
  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना फुलाव के साथ 84 सेमी या अधिक होना चाहिए। इसमें न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है। (महिला अभ्यर्थी के नहीं लागू)
  • महिला अभ्यर्थी का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना चाहिए।

दस्तावेज सत्यापन

उत्तराखंड लेखपाल, पटवारी की चयन प्रक्रिया में सबसे अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का है। इसमें आप से इस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे जिसकी सत्यता की जांच के बाद आपको जॉइनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

इस आर्टिकल में हमने उत्तराखंड लेखपाल पटवारी पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2021 से संबंधित सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है। अगर अभी भी आपका कोई प्रश्न छूट गया हो तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं। 

Leave a Comment