UPSSSC Stenographer Online Form 2023 : यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन निकाले गये हैं। ये भर्ती उत्तर प्रदेश की प्रारंभिक अर्हता परिक्षा 2022 के आधार पर की जाएगी। इसके तहत कुल 277 पद निकाले गये हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी में हैं तो यहाँ Sarkari Result in Hindi पर UPSSSC Stenographer Vacancy 2023 से जुड़ी सभी जानकारी उप्लब्ध करवाई गयी है।

UPSSSC Stenographer Online Form 2023

UPSSSC Stenographer Vacancy 2023

उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए 17 अक्टूबर से लेकर 06 नवंबर 2023 के बीच ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। UPSSSC Stenographer Online Form 2023 in Hindi के आवेदन के लिए आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाने होंगे जिसकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे दी गई है।

यहाँ पर ध्यान देने वाली बात ये है कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर है और फार्म में संशोधन करना चाहते हैं तो आप 15 नवंबर तक संशोधन कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2023
आवेदन प्रारंभ तिथि 17 अक्टूबर 2023
अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023
आवेदन शुल्क अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023
संशोधन तिथि 15 नवंबर 2023
परिक्षा तिथि

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 : आवेदन शुल्क 

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 in Hindi : उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे। एससी/एसटी व महिला अभ्यर्थियों को भी 25 रुपये ऑनलाईन माध्यम से जमा करवाने होंगे।

वर्ग (Category) फीस (Fee)
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 25 ₹
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग 25 ₹

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 : आयु सीमा

उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2023 की तारीख को आधार मानकर की जाएगी।

पद आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2023 के अनुसार की जाएगी। 

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 : शैक्षिक योग्यता

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 Eligibility : इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

पद योग्यता
स्टेनोग्राफर
  • पीईटी स्कोरकार्ड 2022
  • इंटरमीडिएट (12वीं पास)
  • हिन्दी टाइपिंग – 25 शब्द/मिनट
  • स्टेनो टाइपिंग – 80 शब्द/मिनट
  • नीलिट सीसीसी (CCC) परीक्षा पास या उसके समकक्ष कोई डिग्री

UPSSSC Stenographer Online Form 2023 : पदों की संख्या

उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के अंतर्गत कुल मिलाकर 277 पद पर रिक्तियां निकाली गई है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 103
ओबीसी 20
ईडब्ल्यूएस 65
एससी 81
एसटी 08
कुल 277
Important Links
Apply Online Click Here
Syllabus Available Soon
Download Notification
Click Here
Join us on Telegram Click Here
Official Website Click Here
Sarkari Result in Hindi

Leave a Comment