यूपीएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम 2021 | UPSSSC Female Health Worker Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ लोक सेवा चयन आयोग द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की बड़ी संख्या में भर्ती निकाली गई है। आज इस लेख के माध्यम से हम यूपीएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम 2021 की जानकारी लेने वाले हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं तो ये UPSSSC Female Health Worker Syllabus 2021 in Hindi आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

upsssc health worker syllabus in hindi-min

UPSSSC Female Health Worker Syllabus 2021 in Hindi

इस आर्टिकल में आपको यूपीएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम 2021 (UPSSSC Female Health Worker Syllabus) के अलावा परीक्षा पैटर्न पर भी विस्तृत जानकारी देने वाले है। आगे आपको परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम दोनों के बारे में जानकारी दी गई है।

UPSSSC Female Health Worker Exam Pattern (यूपीएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा पैटर्न 2021)

UPSSSC Female Health Worker Syllabus : यूपीएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसमें सिर्फ वही अभ्यर्थी भाग ले पायेंगे जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में भाग लिया होगा। यूपीएसएससी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए आपको एक और परीक्षा देनी होगी जिसका कार्यक्रम इस प्रकार है –

विषय प्रश्नों की संख्या निर्धारित अंक समय
विषयगत ज्ञान 100 100 2 घंटे (120 मिनट)
  • लिखित परीक्षा एक ही पाली में सम्पन्न होगी.।
  • इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएँगे।

UPSSSC Female Health Worker Syllabus 2021 in Hindi

आगे आपको UPSSSC Female Health Worker Syllabus 2021 in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक बतायी गई है। आशा करते हैं ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

  1. स्वास्थ्य के निर्धारक तत्व।
  2. भारतीय स्वास्थ्य समस्याओं का बाह्य रुप एवं योजनाएँ।
  3. एससी, पीएचसी, सीएमसी और जिला अस्पताल का संगठन।
  4. स्वास्थ्य संस्थाएँ : अंतर्राष्ट्रीय : WHO, UNICEF, UNFPA, UNDPA, विश्व बैंक, FAO, DANIDA, यूरोपीय आयोग। रेड क्रास, अमेरिकी सहायता, यूनेस्को।
    कोलंबो प्लान, आईएलओ, केयर आदि राष्ट्रीय : इंडियन रेड क्रॉस, इंडियन काउन्सल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया आदि।
  5. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दायित्व।
  6. एएनएम के लिए आचार संहिता।
  7. समुदाय में लोगों की सलाह देने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका।
  8. स्वास्थ्य के लिए पोषण की आवश्यकता, पोषण एवं बीमारी का आपसी संबन्ध।
  9. खाद्य पदार्थों का पोषण के आधार पर वर्गाकरण।
  10. विभिन्न आयु वर्ग के लिए संतुलित आहार।
  11. विटामिन और खनिज की कमी से होने वाले रोग और महिलाओं में पोषणजनित रक्ताल्पता।
  12. पाँच वर्ष तक के बच्चों का पोषण, पोषण में एएनएम/एफएचडब्ल्यू/आँगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका।
  13. मानव शरीर की संरचना और शरीर प्रणाली और उनके कार्य।
  14. शरीर की स्वच्छता।
  15. मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा।
  16. संक्रामक रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सामान्य उपाय।
  17. संक्रामक रोग : लक्षण, बचाव और उपचार: डिप्थीरिया, काली खाँसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा और तपेदिक, चिकन पॉक्स, कण्ठमाला (गलसुआ), रुबेला, आंत्र ज्वर, हेपेटाइटिस, रेबीज, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, काला-अजार, ट्रेकोमा, नेत्रश्लेष्माशोथ, खुजली, एसटीडी और एचआईवी/एड्स, एन्सेफलाइटिस, लेप्टोस्पायरोसिस, तीव्र श्वसन संक्रमण, दस्त रोग, कृमि संक्रमण, कुष्ठ रोग।
  18. समुदाय में बीमारों की देखभाल, इतिहास लेना, शारीरिक परीक्षण, महत्वपूर्ण लक्षण।
  19. ज्वर : महत्वपूर्ण संकेत : तापमान, नाड़ी, श्वसन, रक्तचाप।
  20. स्वास्थ्य में आयुष की भूमिका एवं घरेलू उपचार।
  21. दवाओं का वर्गीकरण।
  22. प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता।
  23. सामान्य चोटें और बीमारियाँ।
  24. कट और घाव : प्रकार, सिद्धांत और प्राथमिक चिकित्सा देखभाल।
  25. शिशुओं और बच्चों में वृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारक।
  26. बच्चों का शारीरिक मनोवैज्ञानिक और सामाजिक विकास।
  27. दुर्घटनाएँ : कारण, सावधानियाँ, और रोकथाम।
  28. विशेष स्तनपान।
  29. विद्यालय स्वास्थ्य : उद्देश्य, समस्याएं और कार्यक्रम एवं विद्यालय का वातावण।
  30. किशोरों के लिए यौन शिक्षा।
  31. मासिक चक्र और उसके दौरान स्वच्छता।
  32. किशोरावस्था में गर्भधारण और गर्भपात संबंधित जानकारी।
  33. भ्रूण और नाल।
  34. सामान्य गर्भावस्था : गर्भावस्था के चिन्ह और लक्षण।
  35. सामान्य प्रसव के दौरान देखभाल।
  36. नवजात की देखभाल।
  37. गर्भावस्था की असामान्यताएँ।
  38. गर्भपात : गर्भपात के कारण एवं गर्भपात के प्रकार।
Important Links
Download Syllabus PDF Click Here
Biology Quin in Hindi Click Here
History Quiz Click Here

Leave a Comment