पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी लेखपाल की भर्ती के इंतजार में हैं लेकिन भर्ती आने से पहले यूपी लेखपाल का सिलेबस जारी कर दिया गया है। अगर आप इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं तो जरूर ही उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम 2022 के बारे में भी जानना चाहते होंगे। आपकी सहायता के लिए ही हम इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम 2022 की पूरी जानकारी लेकर आए हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2022
पाठ्यक्रम के अलावा इस आर्टिकल में आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल के परीक्षा पैटर्न की भी जानकारी दी गई है। अगर आप उत्तर प्रदेश लेखपाल के चयन प्रक्रिया की भी जानकारी चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आगे आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल, परीक्षा पैटर्न 2022
- उत्तर प्रदेश लेखपाल के परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है।
- उत्तर प्रदेश लेखपाल, की परीक्षा कुल दो घंटे (120 मिनट) की होगी।
- इस परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई 1/4 अंकों की कटौती भी की जाएगी।
- इस परीक्षा में कुल 4 विषय (सामान्य हिन्दी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास) से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- उत्तर प्रदेश लेखपाल, की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
UP Lekhpal Exam Pattern 2022 in Hindi
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
सामान्य हिन्दी | 25 | 25 | दो घंटा |
सामान्य ज्ञान | 25 | 25 | |
गणित | 25 | 25 | |
ग्राम समाज एवं विकास | 25 | 25 | |
कुल | 100 | 100 | 120 मिनट |
UP Lekhpal Practice Set | Click Here | ||
Books for UP Lekhpal Exam | |||
उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम 2022 (UPSSSC Lekhpal Syllabus 2022 in Hindi)
UPSSSC Lekhpal Syllabus 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाले लेखपाल पाठ्यक्रम में कुल 4 विषय शामिल हैं। इन्हीं 4 विषयों के आधार पर इस परीक्षा में आपसे प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश लेखपाल, पाठ्यक्रम के सभी विषयों की विस्तृत जानकारी अग्रलिखित है।
UPSSSC UP Lekhpal Syllabus 2022 in Hindi
- सामान्य हिन्दी
- सामान्य ज्ञान
- गणित
- ग्राम समाज एवं विकास
1. सामान्य हिन्दी
सामान्य हिन्दी के भाग के अंदर आप से कुल 25 अंकों के लिए 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अंतर्गत निम्नलिखित अध्याय पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
- समास
- पर्यायवाची
- विलोम
- तत्सम एवं तदभव
- सन्धियां
- वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
- लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
- वाक्य संशोधन
- लिंग
- वचन
- कारक
- वर्तनी,
- त्रुटि से सम्बंधित
- अनेकार्थी शब्द
- अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
2. सामान्य ज्ञान
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं
- भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
- भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था
- विश्व भूगोल तथा जनसंख्या
- सामान्य विज्ञान के प्रश्न
दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया हो।
भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है।
भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें
- भारत के भूगोल में भौतिक/पारिस्थितिक
- आर्थिक
- सामाजिक
- जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है।
- कम्प्यूटर के प्रारम्भिक ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
3. गणित
गणित विषय से भी कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सिर्फ अंकगणित के प्रश्न शामिल होंगे।
अंकगणित एवं सांख्यिकी
- संख्या पद्धति
- प्रतिशतता
- लाभ-हानि
- सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण
- बारम्बारता
- बारम्बारता बंटन
- सारणीयन
- संचयी बारम्बारता
- आंकड़ों का निरूपण
- दण्ड चार्ट
- पाई चार्ट
- आयत चित्र
- बारम्बारता बहुभुज
- केन्द्रीय माप
- समान्तर माध्य
- माध्यिका एवं बहुलक।
बीजगणित
- लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें सम्बन्ध
- युगपत समीकरण
- द्विघात समीकरण
- गुणन खंड
- क्षेत्रफल प्रमेय।
रेखागणित
- त्रिभुज सम्बन्धी पाइथागोरस प्रमेय
- त्रिभुज
- आयत
- वर्ग
- समलम्ब
- समान्तर चतुर्भुज
- समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल
- वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल।
4. ग्राम समाज एवं विकास
ग्राम समाज एवं विकास के अंतर्गत भी आपसे कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है।
- ग्राम्य विकास (भारत के संदर्भ में)
- ग्राम्य विकास कार्यक्रम
- ग्राम्य विकास योजनाएँ एवं प्रबंधन
- ग्राम्य विकास शोध प्रणालियाँ
- ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएँ
- ग्राणीण सामाजिक विकास
- ग्राम्य विकास और भूमि सुधार
- त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था
- केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ
- उत्तर प्रदेश की फसलें
- उत्तर प्रदेश के उद्योग धंधे
- उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण
- अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों की समस्याएँ
उत्तर प्रदेश लेखपाल चयन प्रक्रिया
UP Lekhpal Selection Process 2022 in Hindi : उत्तर प्रदेश लेखपाल, के चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कुल 4 चरण हैं। मतलब ये उत्तर प्रदेश या लेखपाल बनने के लिए आपको कुल 4 चरणों से हो कर गुजरना होगा।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा
उत्तर प्रदेश लेखपाल, या के पद पर चयनित होने के लिए आपको सबसे पहले लिखित परीक्षा में पास होना होगा। लिखित परीक्षा की विस्तृत जानकारी आपको परीक्षा पैटर्न के अंतर्गत दी गई है।
दस्तावेज सत्यापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल, की चयन प्रक्रिया में सबसे अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का है। इसमें आप से इस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे जिसकी सत्यता की जांच के बाद आपको जॉइनिंग के लिए बुलाया जाएगा।
इस आर्टिकल में हमने उत्तर प्रदेश लेखपाल पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2022 से संबंधित सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है। अगर अभी भी आपका कोई प्रश्न छूट गया हो तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं।