यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 – UPSSSC PET New Syllabus and Exam Pattern in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UPSSSC द्वारा हाल ही में PET परिक्षा के लिए आवेदन निकाले गये हैं ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के मध्यम से यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 से जुड़ी सभी जानकारी हिन्दी में लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में आपको पीईटी परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न हिन्दी में मिलने वाला है। अगर आप भी UPSSSC PET परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं तो UPSSSC Syllabus 2022 से आपको जरूर अवगत होना चाहिए।

upsssc pet syllabus exam pattern in hindi

UPSSSC PET Syllabus and Exam Pattern 2022 in Hindi

जैसा कि आपको भी मालूम है यूपीएसएसएससी द्वारा पीईटी की परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है ऐसे में यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 भी आपको नया देखने को मिलने वाला है। हालांकि UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परिक्षाओं का पाठ्यक्रम हमेशा से लगभग समान ही रहा है लेकिन इस बार UPSSSC PET Syllabus and Exam Pattern दोनों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 (UPSSSC PET Syllabus in Hindi)

यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 को इस बार बिल्कुल अलग तरीके से बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में आयोजित किसी परीक्षा में पहली बार आपको हिन्दी के साथ अंग्रेजी भी देखने को मिलने वाली है। वहीं दूसरी तरफ इस परीक्षा में आपको गणित के प्रश्न कम जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न ज्यादा देखने को मिलेंगे। नीचे हम आपके लिए यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 (UPSSSC PET Syllabus in Hindi) की पूरी जानकारी लेकर आए हैं।

क्रम संख्या 

यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम विषय

अंक 
1.

भारतीय इतिहास

05
2.

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

  • स्वाधीनता आंदोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा  आंदोलन : महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया ऐक्ट, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिन्द फौज तथा नेता जी सुभाष चंद्र बोस
05
3.

भूगोल

  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल

  1. नदियां तथा नदियों की घाटी
  2. भूजल संसाधन
  3. पर्वत, पहाड़ियाँ तथा हिमनद
  4. मरुस्थल और शुष्क क्षेत्र
  5. वन
  6. खनिज संसाधन (भारत में)
05
4.

भारतीय अर्थव्यवस्था :

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 – 1999)
  1. योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएं
  2. मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास : निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
  3. हरित क्रांति
  4. दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
  5. बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
  • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2014 के बाद के आर्थिक सुधार
  1. कृषि सुधार
  2. ढांचागत सुधार
  3. श्रम-सुधार
  4. आर्थिक सुधार
  5. जी एस टी
05
5.

सामान्य विज्ञान

05
6.

प्रारम्भिक अंकगणित

  • पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव
  • प्रतिशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत
05
7.

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

  • भारतीय संविधान
  1. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं
  2. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत
  3. मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
  4. संसदीय प्रणाली
  5. संघीय प्रणाली, संघ एवं केंद्रशासित प्रदेश, केंद्र राज्य संबंध
  6. न्यायिक ढांचा-सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं
05
8.

सामान्य हिन्दी

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  • लिंग
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
  • मुहावरे-लोकोक्तियाँ
  • सामान्य अशुद्धियाँ
  • लेखक और रचनाएं (गद्द और पद्द)
05
9.

सामान्य अंग्रेजी

  • अंग्रेजी व्याकरण
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
05
10.

तर्क एवं तर्कशक्ति

  • वृहत एवं लघु
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध
  • समूह से भिन्न को अलग करना
  • कैलंडर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या और अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय
05
11.

करंट अफेयर्स

  • भारत एवं विश्व
10
12.

सामान्य जागरूकता

  • भारत के पड़ोसी देश
  • देश, राजधानी एवं मुद्रा
  • भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधान सभा, विधान परिषद
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण
10
13.

अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण – 02 गद्यांश

  • प्रत्येक पर 05 प्रश्न
10
14.

ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण – 02 ग्राफ

  • प्रत्येक पर 05 प्रश्न
10
15.

तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण – 02 तलिकाएं

  • प्रत्येक पर 05 प्रश्न
10

UPSSSC PET Syllabus के अंतर्गत क्रम संख्या 01 से लेकर 09 तक के प्रश्नों का आधार एनसीईआरटी पर आधारित 12 वीं कक्षा के समान होगा। 

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2022 (UPSSSC PET Exam Pattern in Hindi)

UPSSSC PET परीक्षा के लिए आपको यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2022 से परिचित होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए हम UPSSSC PET Exam Pattern से जुड़ी सभी जानकारी हिन्दी में लेकर आए हैं। अगर आप परीक्षा पैटर्न के माध्यम से तैयारी करते हैं तो निश्चित ही आप सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET Exam Pattern in Hindi : यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2022 की जानकारी पर जाने से पहले आपको कुछ बाते बता दें कि अगर आप UPSSSC PET Exam Pattern के अनुसार अपनी तैयारी को अंजाम देते हैं तो परीक्षा देने से पहले परीक्षा हाल का अनुभव प्राप्त कर लेते हैं। ये अनुभव आपको असली परीक्षा में बैठने के लिए काफी मददगार साबित होता है।

अब चलिए हम यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2022 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। 

  • UPSSSC PET Exam Pattern की बात करें तो इसमें आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • सभी प्रश्नों को हाल करने के लिए आपके पास कुल 2 घंटे का समय होगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Multiple Choice) के होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की कटौती की जाएगी।

हमें इस लेख के मध्यम से यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया है लेकिन अभी आपके किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मिल पाया तो कमेन्ट में जरूर बताएं। हम आपकी दुविधा को जरूर हल करेंगे।

1 thought on “यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2022 – UPSSSC PET New Syllabus and Exam Pattern in Hindi”

Leave a Comment