UP यूपी लेखपाल की परीक्षा और UP Lekhpal Admit Card Download जिसका कि अभ्यर्थी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। 31 अगस्त को होने वाली यूपी लेखपाल परीक्षा का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
यहां पर हम आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा और उसके एडमिट (UP Lekhpal Admit Card Download) से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आए हैं।
यूपी लेखपाल 2022 एडमिट कार्ड (UP Lekhpal 2022 Admit Card)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में यूपी लेखपाल भर्ती की परीक्षा तिथि (UP Lekhpal 2022 Exam Date) जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार यूपी लेखपाल की परिक्षा की विस्तृत जानकारी आपको नीचे दी गयी है। आपको बता दें कि ये परीक्षा कई चरणों में चलने वाली है।
परिक्षा का नाम | यूपी लेखपाल परिक्षा 2022 |
परिक्षा तिथि | 31 अगस्त 2022 |
परिक्षा शहर व तिथि की जानकारी | जारी हो गयी है |
एडमिट कार्ड डाउनलोड | जारी हो गयी है |
यूपी लेखपाल की इस परिक्षा में इस बार 13 लाख से भी ज्यादा (1390305) अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें पीईटी परिक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर कुल 247667 अभ्यर्थियों को मुख्य परिक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया गया है, जिनका कि अब प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है।
कैसे डाउनलोड करें यूपी लेखपाल एडमिट कार्ड (How to Download UP Lekhpal Admit Card)
यूपी लेखपाल परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप को फॉलो करना होगा। जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से अपना UPSSSC Lekhpal Admit Card Download कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एडमिट कार्ड की लिंक पर जाना होगा।
- यूपी लेखपाल की एडमिट कार्ड की आधिकारिक लिंक नीचे दी गई है।
- इसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब आपको पहले बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करना है।
- दूसरे बॉक्स में आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है।
- तीसरे बॉक्स में आपको जेंडर चुनने के लिए कहा जाएगा।
- आखिरी और चौथे बॉक्स में आपको सामने दिख रहे सिक्योरिटी कोड को टाइप करना है।
- इसके बाद आपको नीचे दिए Download Admit Card बटन पर क्लिक करना है।
- इसके साथ ही आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
महत्वपूर्ण लिंक | |
1. | UP Lekhpal Admit Card Download |
2. | UP Lekhpal Syllabus in Hindi |
3. | UP Lekhpal Previous Year Paper |
4. | UP Lekhpal Practice Sets |