Haryana HTET Syllabus 2021 in Hindi : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में हरियाणा शिक्षक पात्रता परिक्षा (एचटीईटी 2021) के लिए आवेदन निकाले गये हैं और आज हम इस आर्टिकल में Haryana HTET Syllabus 2021 in Hindi से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं।
हरियाणा टीईटी पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न & चयन प्रक्रिया (Haryana HTET Syllabus 2021 in Hindi)
Haryana HTET Syllabus 2021 in Hindi : इस आर्टिकल में आपको हरियाणा टीईटी सिलेबस 2021 के अलावा परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से भी संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि हम इस आर्टिकल में हरियाणा टीईटी पाठ्यक्रम 2021 (Haryana HTET Syllabus 2021 in Hindi) से पहले इस भर्ती के परीक्षा पैटर्न को समझने की कोशिश करेंगे जिससे कि हमें आगे पाठ्यक्रम को समझने में थोड़ी आसानी हो सके।
उससे पहले आपको बता दें हरियाणा शिक्षक पात्रता परिक्षा (HTET) के अंतर्गत 3 प्रकार की परिक्षाएँ होती हैं।
लेवल
पोस्ट
कक्षा
ग्रुप
1
PRT
कक्षा-1 से कक्षा-5
6 से 11 वर्ष
2
TGT
कक्षा-6 से कक्षा-8
11 से 16 वर्ष
3
PGT
कक्षा-9 से कक्षा-12
14 से 17 वर्ष
HTET Syllabus 2021 in Hindi : Exam Pattern
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो हरियाणा शिक्षक पात्रता परिक्षा के लिए ओएमआर पर आधारित एक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
इस में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।
HTET Syllabus 2021 in Hindi : Minimum Qualifying Marks
हरियाणा टीईटी परिक्षा के लिए आपको अपने वर्ग के अनुसार कम से कम अंक निर्धारित किये गये हैं। अगर आप निर्धारित किये गये अंको से अधिक लाते हैं तभी आपको आगे के चरण में भाग लेने दिया जाएगा।