हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभी हाल ही में पुलिस विभाग ने सबइन्स्पेक्टर की भर्ती निकाली है। ऐसे में आज हम Haryana Police SI की सैलरी से जुड़ी सभी बारीकियों पर चर्चा करने वाले हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं या आवेदन करने वाले हैं तो उससे पहले आपको इस भर्ती के लिए कितना वेतन मिलने वाला है इस बात की भी जानकारी कर लेनी चाहिए।
Haryana Police SI Salary Details in Hindi (हरियाणा एसआई वेतन)
इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ Haryana Police SI Salary ही नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस एस आई की सैलरी की गणना कैसे होती है, इसमे कौन कौन से भत्ते मिलते हैं तथा इसमें किस-किस प्रकार की कटौतियाँ होती हैं। इन सभी पर बारीकी से चर्चा करेंगे। जिससे कि आपको बाद में अपनी सैलरी की गणना करने में कोई परेशानी ना हो।
Haryana Police SI Salary Structure in Hindi (हरियाणा एसआई वेतन संरचना)
हरियाणा पुलिस में सब इन्स्पेक्टर के लिए अगर सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें मुख्यतः पे बैंड, ग्रेड पे, लेवल और बेसिक पे आता है। इन्हीं चार चीजों को आधार मानकर ही हरियाणा पुलिस एस आई के सैलरी की गणना होती है। आगे हमने हरियाणा एस आई सैलरी की गणना को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। अगर आप भी अपनी सैलरी की गणना खुद से करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।
हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर वेतन |
|
पे बैंड (Pay Band) | 02 (9300 – 34800) |
ग्रेड पे (Grade Pay) | 4200 |
लेवल (Level) | 06 |
बेसिक पे (Basic Pay) | 35400 |
हरियाणा एसआई वेतन की गणना
हरियाणा पुलिस एस आई के सैलरी की गणना करने के लिए हमें सबसे पहले तीन चीजों बेसिक पे (Basic Pay), भत्ते (Allowances) और कटौती (Deductions) की जानकारी होनी चाहिए।
- बेसिक पे (Basic Pay)
- भत्ते (Allowances)
- कटौती (Deductions)
Haryana SI Salary की गणना के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे।
- हरियाणा पुलिस एसआई के वेतन की गणना के लिए सबसे पहले आपको बेसिक पे को आधार मानकर सभी भत्ते (Allowances) निकालने होंगे।
- इन भत्तों को हमें अब Haryana Police SI की सैलरी में जोड़ना होगा, जिससे हमें अब ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) प्राप्त होगी।
- इतना करना के बाद अब हमें सभी कटौतियों को बेसिक पे के आधार पर ही निकालना होगा।
- सभी कटौतियों (Deductions) को अब हमें ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) में से घटा देना है।
- अब हमारे सामने जो भी बचता है वही Haryana Police SI की In Hand Salary होगी।
Allowances of Haryana Police SI in Hand Salary (हरियाणा एसआई वेतन भत्ते)
हरियाणा पुलिस एसआई के वेतन में आपको निम्न प्रकार के भत्ते मिलेंगे। नीचे हम इन सभी भत्तों के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।
- महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
- मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance)
- परिवहन भत्ता (Conveyance Allowance)
- चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance)
- राशन भत्ता (Ration Money Allowance)
- रिस्क अलाउंस (Risk Allowance)
- हार्ड्शिप अलाउंस (Hardship Allowance)
1. महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)
सबसे पहले बात महंगाई भत्ते की करें तो आपको 17% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसकी गणना आपको जैसा कि ऊपर बताया गया है कि बेसिक पे को आधार मानते हुए करनी है। यानि कि बेसिक पे 19900 का 17 प्रतिशत निकालने पर जो भी आएगा वो आपको महंगाई भत्ते के रूप में दिया जाएगा।
NOTE : कोविड महामारी की वजह से जुलाई 2021 तक स्थिर (Freeze) कर दिया गया है।
2. मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance)
मकान किराया भत्ते की तीन केटेगरी है लेकिन यहाँ आपको हरियाणा में ही नौकरी करनी तो आपके लिए ये अधिकतम 16% होगा। हरियाणा का कोई भी शहर 24% की की लिस्ट में नहीं आता है। हालांकि ये आपको तभी मिलेगा जब आप सरकारी मकान नहीं लेते हैं।
अगर आप सरकारी मकान लेकर उसमें रहेंगे तो इसका लाभ आप नहीं उठा पाएंगे। इसकी गणना भी आपको बेसिक पे का 16% निकाल कर करनी है।
3. परिवहन भत्ता (Conveyance Allowance)
परिवहन भत्ता (Conveyance Allowance) के रूप में आपको प्रतिमाह 650 रुपये मिलेंगे।
4. चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance)
चिकित्सा भत्ते के रूप में आपको 1000 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है।
5. राशन भत्ता (Ration Money Allowance)
राशन भत्ते के रूप में हरियाणा पुलिस एसआई की सैलरी में आपको 1100 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
6. रिस्क अलाउंस (Risk Allowance)
रिस्क अलाउंस के रूप में आपको प्रतिमाह 5000 रुपये की राशि आपके वेतन में जुड़कर मिलेगी।
7. हार्ड्शिप अलाउंस (Hardship Allowance)
बतौर हार्ड्शिप अलाउंस आपको 100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
ग्रॉस सैलरी : Haryana Police SI Gross Salary
ऊपर दिए गए भत्तों को बेसिक सैलरी में जोड़ने पर आपको हरियाणा एसआई की ग्रॉस सैलरी प्राप्त होगी।
ग्रॉस सैलरी : हरियाणा एसआई |
|
बेसिक पे | 35400 |
महंगाई भत्ता (17%) | 6018 |
मकान किराया भत्ता (16%) | 5664 |
परिवहन भत्ता | 650 |
चिकित्सा भत्ता | 1000 |
राशन भत्ता | 1100 |
रिस्क अलाउंस | 5000 |
हार्ड्शिप अलाउंस | 100 |
ग्रॉस सैलरी | 54932 |
हरियाणा एसआई वेतन : कटौतियाँ (Haryana Police SI Salary Deduction)
कटौतियों की बात करें तो आपकी (बेसिक पे+महंगाई भत्ते) का 10% एनपीएस यानि राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत कट जाएगा। इसके अलावा और भी कई छोटी-छोटी कटौतियों को मिलाकर हरियाणा पुलिस उपनिरीक्षक की सैलरी के लिए कुल कटौती की जानकारी नीचे दी गई है।
हरियाणा एसआई सैलरी : कटौतियाँ |
|
राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) | 4141.8 |
ग्रुप इन्श्योरेन्स स्कीम (GIS) | 30 |
फ्री ट्रांसपोर्ट चार्ज (FTC) | 120 |
वेलफेयर फंड (WF) | 100 |
स्पोर्ट्स फंड | 10 |
मेन्टिनेंस फंड | 200 |
कुल कटौती | 4601.80 |
हरियाणा पुलिस एसआई इन हैंड सैलरी (Haryana SI In Hand Salary)
इन हैंड सैलरी के लिए आपको ग्रॉस सैलरी में से कटौतियों को माइनस कर देना है। माइनस करने के बाद जो भी आता है वो आपकी हरियाणा एसआई की इन हैंड सैलरी होगी।
हरियाणा एसआई इन हैंड सैलरी |
|||
पद | ग्रॉस सैलरी | कटौती | इन हैंड वेतन |
हरियाणा एसआई | 54932 | 4601.80 | 50330 |
अन्य महत्वपूर्ण लेख | |
हरियाणा पुलिस एसआई भर्ती 2021 | हरियाणा पुलिस एसआई पाठ्यक्रम |
हरियाणा पुलिस एसआई सैलरी | हरियाणा पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न |
Haryana Police SI Previous Year Paper |