Major General Ian Cardozo Biography in Hindi : जानिए कौन थे मेजर जनरल इयान कार्डोजो, जिनपर आधारित है अक्षय कुमार की फिल्म गोरखा

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Ian Cardozo Biography in Hindi : इस बात को हम सभी जानते हैं कि हमारा भारत देश वीरों का देश हैं। हमारे देश की इस मिट्टी पर हजारों ऐसे वीर योद्धा पैदा हुए हैं जिन पर दुनियाभर के लोगों को नाज हैं। हमारे देश में ऐसे भी वीर योद्धा पैदा हुए हैं जिन्होंने सेना में भर्ती होकर अकेले ही सैकड़ों दुश्मनों को भी धूल चटाई है। आज हम ऐसे ही एक वीर सपूत के जीवन के बारे में Major General Ian Cardozo Biography in Hindi जानने वाले हैं।

Ian Cardozo Biography in Hindi

वैसे तो आपने अब से सेना के बहुत से जवानों की बायोग्राफी पड़ी होंगी परंतु सेना के जिस जवान की बायोग्राफी आज हम आपको बताएंगे वह बिल्कुल ही अलग हैं। यह सेना के वीर जवान Ian Cardozo की बायोग्राफी हैं। यह एक ऐसे बहादुर थे जिन्होंने जंग में घायल होने के पश्चात खुद ही अपना पैर काट लिया था और इसके बाद भी दुश्मनों से लड़ते रहे थें। आगे हम आपको Ian Cardozo के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Ian Cardozo Biography in Hindi

मेजर जनरल इयान कार्डोजो का जीवन परिचय
नाम इयान कार्डोजो
पिता का नाम विंसेट कार्डोजो
माता का नाम डायना कार्डोजो
पत्नी का नाम प्रिसिला कार्डोजो
जन्म तिथि 7 अगस्त 1937
जन्म स्थान मुंबई
पद मेजर जनरल
सेना में सेवा दी 1954 से 1993 तक
लड़ाई और युद्ध 1971 भारत पाकिस्तान का युद्ध व सिलहट का युद्ध
पुरस्कार सेना पदक व अति विशिष्ट सेवा पदक
पुत्र व पुत्री इनकी तीन संतान है
अध्यक्ष भारतीय पुनर्वास परिषद
प्रसिद्धि युद्ध में खुद अपना पैर काट लेना
आंखों का रंग काला
यूनिट 1/5 गोरखा राइफल्स एवं 4/5 गोरखा राइफल्स
धर्म ईसाई
लंबाई 5 फिट 8 इंच

युद्ध में घायल होकर खुद ही काटा अपना पैर (Major General Ian Cardozo Story in Hindi)

Ian Cardozo सेना के एक ऐसे जवान हैं जिनका जन्म 7 अगस्त 1937 में भारत में ही हुआ था। उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय बारूद से घायल होने के पश्चात खुद ही खुर से अपने पैर को काट लिया था और इसके पश्चात भी यह लगातार लड़ाई लड़ते रहे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्हें रेजिमेंट के लोग कार्टूस साहिब के नाम से भी बुलाते थें। यह जबसे सेना में भर्ती हुए थे तो तभी से ही यह बहुत ज्यादा निडर थे और कभी भी युद्ध में पीछे नहीं आते थें।

इस समय Ian Cardozo जीवित है और उनकी आयु लगभग 84 वर्ष हैं। यह अपने परिवार के साथ मुंबई महाराष्ट्र में ही रहते हैं।

मेजर जनरल इयान कार्डोजो की बहादुरी पर बनी है फिल्म गोरखा

Major General Ian Cardozo एक दमदार गोरखा सैनिक थे जिन्होंने खुद ही अपना पैर काटने के पश्चात भी युद्ध नहीं छोड़ा। इसीलिए इनकी इसी बहादुरी की वजह से इन पर फिल्म बन रही है जिसमें Major General Ian Cardozo का किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं।

इस फिल्म में इनके बचपन से लेकर वर्तमान समय तक हर एक दृश्य दिखाया जाएगा। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि इन्होंने किस प्रकार निडर होकर खुद ही अपना पैर काटा था।

Leave a Comment