एमपी हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 | MPHC Personal Assistant Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसकी जानकारी आपको पिछले पोस्ट में दी गई थी। आज हम इस मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 (MPHC Personal Assistant Syllabus 2021 in Hindi) पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

एमपी हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021

एमपीएचसी पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न & चयन प्रक्रिया

इस आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम के अलावा परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।  मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 की बात करने से पहले हम इसके परीक्षा पैटर्न को जानेंगे।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम : परीक्षा पैटर्न

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए कुल मिलकर दो परीक्षाएं होंगी। पहली परीक्षा प्रारम्भिक और दूसरी मुख्य परीक्षा (स्किल टेस्ट) होगी।

  1. प्रारम्भिक परीक्षा (ऑनलाइन टेस्ट)
  2. मुख्य परीक्षा (शॉर्ट्हैन्ड टेस्ट)

1. प्रारम्भिक परीक्षा (ऑनलाइन टेस्ट)

  • प्रारम्भिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  • इसमें कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • बेसिक जीके और कंप्युटर से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अंग्रेजी विषय से कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • और 30 प्रश्न अंग्रेजी शॉर्ट्हैन्ड से संबंधित भी होंगे।
  • इस प्रकार इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आएंगे।
विषय  प्रश्न  अंक 
सामान्य ज्ञान (मध्य प्रदेश से भी संबंधित) 20 20
अंग्रेजी ग्रामर 30 30
कंप्यूटर 20 20
अंग्रेजी शार्टहैंड से संबन्धित 30 30
कुल 100 100

2. मुख्य परीक्षा (शॉर्ट्हैन्ड टेस्ट)

मुख्य परीक्षा में आपको स्किल टेस्ट और टाईपिंग से होकर गुजरना होगा।

  • इसमें सबसे पहले आपको 80 शब्द/मिनट की गति से 5 मिनट तक डिक्टेशन लिखना होगा।
  • उसके बाद आपको वही डिक्टेशन कंप्यूटर पर टाईप करने होंगे।
  • टाइप करने के लिए आपको सिर्फ 25 मिनट का समय दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 (MPHC Personal Assistant Syllabus 2021 in Hindi)

MPHC Personal Assistant Syllabus in Hindi : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 में कुल 4 विषय शामिल हैं।

  1. सामान्य ज्ञान (मध्य प्रदेश से संबंधित प्रश्न)
  2. अंग्रेजी ग्रामर
  3. कंप्यूटर
  4. अंग्रेजी शॉर्ट्हैन्ड से संबंधित प्रश्न

1. सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान विषय के अंतर्गत इस परीक्षा में इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे आपकी समाज और वातावरण आदि के पर समझ को परखा जा सके। इसके अलावा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट पाठ्यक्रम 2021 में मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान से भी प्रश्न पूछे जाएंगे लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आपको सिर्फ मध्य प्रदेश का ही सामान्य ज्ञान पढ़ना है। आपको सभी प्रकार के प्रश्न पढ़ने हैं लेकिन मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान पर थोड़ी ज्यादा तवज्जो देनी होगी।

सामान्य ज्ञान
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
खेल
भारतीय अर्थव्यवस्था
अविष्कार और प्रमुख खोज
खेल पुरस्कार
वैज्ञानिक खोज और अनुसंधान
भारतीय इतिहास
भारतीय संविधान
महत्वपूर्ण दिवस
भारतीय संविधान
पुस्तक और लेखक
पुरस्कार और सम्मान
भूगोल
आर्थिक परिदृश्य
कला और संस्कृति
सरकारी योजनाएं और नीतियाँ
देश और उनकी मुद्रा
जीव विज्ञान के प्रश्न
देश और उनकी राजधानियाँ

2. अंग्रेजी ग्रामर

MPHC Personal Assistant Syllabus 2021 in Hindi : अंग्रेजी ग्रामर विषय के अंतर्गत आपसे अंग्रेजी भाषा और उसकी समझ को लेकर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें आप से अंग्रेजी विषय के शब्द ज्ञान आदि से कई प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

English Grammar
Spelling Error
Spot the Error
Cloze Test
Direct & Indirect narration
One Word Substitution
Phrasal Verb
The Active/ Passive voice of verbs
Idioms & Phrases
Antonyms
Sentence Rearrangement
Improvement of Sentences
Synonyms
Comprehension passage

3. कंप्यूटर

कंप्यूटर विषय के अंतर्गत बेसिक जानकारी से संबन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें इनपुट डिवाइस, आउट्पुट डिवाइस और मेमोरी से जुड़े कई प्रकार के साधारण प्रश्न पूछे जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

Computer
M S Office
Input Device
Output Device
Memory Formula
Important Shortcuts

4. अंग्रेजी शॉर्ट्हैन्ड से संबंधित प्रश्न

इसके अंतर्गत आपसे अंग्रेजी शॉर्ट्हैन्ड से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट चयन प्रक्रिया (MPHC Personal Assistant Selection Process in Hindi)

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पर्सनल असिस्टेंट के चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसके लिए आपको कुल 4 चरणों से होकर गुजरना होगा।

  1. ऑनलाइन टेस्ट
  2. शॉर्ट्हैन्ड टेस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल टेस्ट
  • सबसे पहले आपको ऑनलाइन टेस्ट देना होगा।
  • अगर आप ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित कट ऑफ को पार कर लेते हैं तो आपको अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • अगले चरण में को शॉर्ट्हैन्ड का टेस्ट देना होगा। जिसकी विस्तृत जानकारी आपको ऊपर दी गई है।
  • शॉर्ट्हैन्ड टेस्ट के बाद आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
  • अंत में आपका का मेडिकल टेस्ट होगा जिसके बाद आपको नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2021

इस आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पर्सनल असिस्टेंट 2021 के पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया उर परीक्षा पैटर्न (MPHC Personal Assistant Syllabus, Exam Pattern & Selection Process in Hindi) से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। अगर आपके पास अभी भी इससे संबंधित कोई सवाल है तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं।

Leave a Comment