एनएसयूटी एलडीसी पाठ्यक्रम 2021 – NSUT LDC Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

हाल ही में नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी द्वारा कई नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। उसी में एक पद एलडीसी यानि लोअर डिवीजन क्लर्क का भी है। आज हम इस आर्टिकल में NSUT LDC Syllabus 2021 in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं तो एनएसयूटी एलडीसी पाठ्यक्रम 2021 आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।

NSUT LDC Syllabus 2021 in Hindi : एनएसयूटी लोअर डिवीजन क्लर्क के सिलेबस के अलावा इस लेख में हमने इसके परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला है। तो चलिए अब सबसे पहले हम परीक्षा पैटर्न को देख लेते हैं।

एनएसयूटी एलडीसी परीक्षा पैटर्न 2021 – NSUT LDC Exam Pattern in Hindi

एनएसयूटी लोअर डिवीजन क्लर्क के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो सबसे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि इस परीक्षा में कुल 4 विषय प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • रीज़निंग
  • गणित
  • अंग्रेजी
  • सामान्य अध्ययन
  1. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. परीक्षा की अवधि एक घंटे यानि 60 मिनट की होगी।
  3. प्रत्येक विषय 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  5. प्रत्येक प्रश्न के लिए आपको एक अंक प्रदान किये जाएंगे।
विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
रीज़निंग 25 25 60 मिनट
गणित 25 25
अंग्रेजी 25 25
सामान्य अध्ययन 25 25
कुल  100  100

100+ Biology Quiz in Hindi

नोट : विज्ञापन पर या आधिकारिक वेबसाईट पर निगेटिव मार्किंग को लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होती है यहाँ पर अपडेट कर दिया जाएगा।

एनएसयूटी एलडीसी पाठ्यक्रम 2021 – NSUT LDC Syllabus in Hindi

एनएसयूटी एलडीसी पाठ्यक्रम की बात करें तो सभी 4 विषय जिनसे प्रश्न पूछे जाएंगे, के बारे में आप ऊपर जान ही चुके हैं। अब हम उन सभी विषयों के अंदर कौन कौन से बिन्दु शामिल हैं उसको विस्तार से बताने वाले हैं।

NSUT LDC English Syllabus 2021

एनएसयूटी एलडीसी परीक्षा के लिए अंग्रेजी के पाठ्यक्रम के अंतर्गत भाषा के प्रति समझ और इंग्लिश ग्रामर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा Antonym, Synonym और अन्य Vocabulary से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिससे कि अभ्यर्थी का भाषा पर पकड़ को जांचा जा सके।

एनएसयूटी एलडीसी पाठ्यक्रम 2021 – अंग्रेजी 
  • Comprehension Passage
  • Cloze Test
  • Direct/Indirect Speech
  • Active/Passive Voice
  • Antonym
  • Synonym
  • Spotting Error
  • Fill in the blanks
  • Parajumble
  • Idioms and Phrases etc.

NSUT LDC Syllabus 2021 – Math

एनएसयूटी एलडीसी परीक्षा के गणित के सिलेबस में सामान्य अंकगणितीय अनुप्रयोग और उन पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

एनएसयूटी एलडीसी सिलेबस 2021 – गणित
  • सरलीकरण
  • समीकरण और उनके प्रयोग
  • लघूत्तम और महत्तम समापवर्त्य
  • औसत
  • अनुपात और समानुपात
  • मिश्रण और पृथक्करण
  • प्रतिशतता
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • साझेदारी
  • लाभ और हानी
  • टंकी और नल
  •  प्रायिकता
  • क्षेत्रमिति
  • नाव और धार
  • उम्र पर आधारित प्रश्न
  • समय और कार्य
  • समय और दूरी
  • नाव और धारा
  • समय चाल और दूरी

NSUT LDC Syllabus 2021 – Reasoning

रीज़निंग के पाठ्यक्रम से इस परीक्षा में कुल 25 अंकों के लियए 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। NSUT LDC Reasoning Syllabus 2021 की विस्तृत जानकारी नीचे प्रदान की गई है।

एनएसयूटी एलडीसी पाठ्यक्रम 2021 – रीज़निंग 
  • Series (क्रम)
  • Word Formation (शब्द रचना)
  • Observation (पर्यवेक्षण)
  • Spatial Reasoning (अभाषिक रीज़निंग)
  • Similarities and Differences (समानता और भिन्नता)
  • Arithmetical Number Series (अंकगणितीय संख्या शृंखला)
  • Problem Solving (समस्या को सुलझाना)
  • Analysis (विश्लेषण)
  • Decision Making (निर्णायक क्षमता)
  • Space Visualization (खाली स्थान भरना)
  • Coding-Decoding  (कोडिंग – डिकोडिंग)
  • Visual Memory (दृश्य स्मृति)
  • Judgment (निर्णय)
  • Discriminating (विभेदन क्षमता)
  • Non-verbal Series (नॉन वर्बल रीज़निंग)
  • Figure Classification (आकृति वर्गीकरण)
  • Relationship Concepts (संबंध अवधारणा)

NSUT LDC Syllabus 2021 – General Studies

सामान्य अध्ययन के अंतर्गत आपसे भारत मे चर्चित समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा स्टैटिक जीके, इतिहास, भूगोल, आदि विषयों से भी काफी संख्या में प्रश्न आ सकते हैं। सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

एनएसयूटी एलडीसी सिलेबस 2021 – सामान्य अध्ययन
  • परंपरागत सामान्य ज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • करंट अफेयर्स
  • खेल
  • खोज और आविष्कार
  • प्रसिद्ध पुस्तक और उनके लेखक
  • महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं
  • कंप्युटर
  • महत्वपूर्ण लोग जो समाचार में हों
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन
  • इतिहास
  • भारतीय संस्कृति
  • महत्वपूर्ण तिथियाँ
  • भूगोल
  • अर्थ शास्त्र
  • पुरस्कार और सम्मान
  • देश और उनकी राजधानियाँ

एनएसयूटी एलडीसी चयन प्रक्रिया 2021 – NSUT LDC Selection Process 2021

एनएसयूटी एलडीसी चयन प्रक्रिया में कुल 2 चरण हैं।

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  2. टाईपिंग टेस्ट

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में आपको निर्धारित अंक लाकर कट ऑफ को पार करना होगा। जिसके बाद आपको टाईपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा।

  • टाईपिंग टेस्ट में आपको 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से अंग्रेजी में कंप्यूटर पर टाइप करना होगा।
  • टाईपिंग टेस्ट पूरा कर लेने के बाद अंतिम चयन की खातिर एक बार फिर आपको डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।

Leave a Comment