राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 | Rajasthan VDO (Gram Sevak) Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा एक बार फिर से भारी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम सेवक) के पद पर आवेदन निकाले गए हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस , परीक्षा पैटर्न 2021 को विस्तार पूर्वक समझने का प्रयास करेंगे। इस लेख में आपको Rajasthan VDO (Gram Sevak) Syllabus 2021 in Hindi से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कारवाई गई है।

Rajasthan VDO Syllabus 2021 in Hindi : परीक्षा पैटर्न 

Rajasthan VDO (Gram Sevak) Syllabus 2021 in Hindi : राजस्थान ग्राम सेवक पाठ्यक्रम 2021 को समझने के क्रम में सबसे पहले राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा पैटर्न 2021 को जानेंगे जिससे कि आपको इस परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझने में आसानी हो सके।

Rajasthan VDO (Gram Sevak) Exam Pattern 2021 in Hindi

राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा पैटर्न की बात करें तो ये परीक्षा ऑफलाइन आयोजित होगी।

  • यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  • इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • इस परीक्षा के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • निगेटिव मार्किंग : इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  [PDF] Rajasthan VDO Gram Sevak Previous Year Paper 2016 in Hindi Download
विषय  कुल प्रश्न  अंक  समय
सामान्य ज्ञान 120 100 2 घंटे
(120 मिनट)
रीज़निंग
हिन्दी
अंग्रेजी
गणित
कंप्यूटर
राजस्थान का प्रशासनिक ढाँचा

Rajasthan RSMSSB VDO Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi

राजस्थान ग्राम सेवक पाठ्यक्रम 2021 की बात करें इसमें आप से ऊपर दिए गए विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। आगे हम आपको (RSMSSB VDO Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi) के अंतर्गत सभी विषयों की विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। आशा करते हैं ये Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi आपकी तैयारी में बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।

  💰 ₹ राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी वेतन 2021 | Rajasthan RSMSSB VDO In Hand Salary Details 2021

राजस्थान ग्राम सेवक पाठ्यक्रम 2021 : सामाजिक विषय 

सामाजिक विषय के अतर्गत राजस्थान ग्राम सेवक 2021 की परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • राष्ट्रीय समसामयिक मुद्दे
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे
  • महत्वपूर्ण खेल पुरस्कार
  • राजस्थान से संबंधित समसामयिक मुद्दे

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 : भूगोल और प्राकृतिक संसाधन 

  • विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टाएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर
  • भारत की पारिस्थितिकी और वन्य जीव।
  • राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल।
  • राजस्थान की जलवायु वनस्पतियाँ एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खंड
  • जनसंख्या
  • बेरोजगारी
  • दरिद्रता
  • सूखा
  • अकाल और मरुस्थलीकरण की समस्याएं

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 : कृषि और आर्थिक विकास 

  • राजस्थान की खाद्य एव वाणिज्य फसल
  • कृषि आधारित उद्योग
  • मुख्य सिंचाई और नदी घाटी परियोजनाएं
  • मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं
  • वृहत उद्योग

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 : इतिहास और संस्कृति 

निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति –

  • जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
  • बोलियाँ और साहित्य
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला
  • धार्मिक आस्था, संप्रदाय, संत, कवि, योद्धा संत, लोक देवता और लोक देवियाँ
  • हस्तशिल्प
  • मेले और त्योहार, रूढ़ियाँ
  • वस्त्र एवं आभूषण
  • साधारण मानसिक योग्यता। 
  • तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता 
  • अंग्रेजी, हिन्दी और गणित (दसवीं कक्षा स्तर की)
  • राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा 
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान 

Rajasthan Gram Sevak Selection Process 2021 in Hindi

राजस्थान ग्राम सेवक 2021 के चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसके लिए सबसे पहले आपको बहुविकल्पीय परीक्षा से होकर गुजरना पड़ेगा।

  1. बहुविकल्पीय परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल वेरीफिकेशन

बहुविकल्पीय परीक्षा के बाद आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

दस्तावेज सत्यापन के बाद आपको मेडिकल वेरीफिकेशन से गुजरना होगा।

Important Links
Rajasthan VDO Syllabus PDF Click Here
Rajasthan VDO Previous Paper Click Here

1 thought on “राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 | Rajasthan VDO (Gram Sevak) Syllabus 2021 in Hindi”

Leave a Comment