राजस्थान फायरमैन सिलेबस 2021 | Rajasthan RSMSSB Fireman Syllabus 2021 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

RSMSSB Fireman Syllabus 2021 in Hindi : राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में राजस्थान फायरमैन के पद के लिए भर्ती निकाली गई है और आज हम इस आर्टिकल में राजस्थान राजस्थान फायरमैन पाठ्यक्रम 2021 से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं। 

 

राजस्थान फायरमैन पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न & चयन प्रक्रिया (RSMSSB Fireman Syllabus in Hindi)

Rajasthan Fireman Syllabus 2021 in Hindi : इस आर्टिकल में आपको राजस्थान फायरमैन सिलेबस 2021 के अलावा परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से भी संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि हम इस आर्टिकल में राजस्थान फायरमैन पाठ्यक्रम 2021 (Rajasthan Fireman Syllabus 2021 in Hindi) से पहले इस भर्ती के परीक्षा पैटर्न को समझने की कोशिश करेंगे जिससे कि हमें आगे पाठ्यक्रम को समझने में थोड़ी आसानी हो सके।

राजस्थान फायरमैन पाठ्यक्रम : परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो राजस्थान राजस्थान फायरमैन भर्ती के लिए ओएमआर पर आधारित एक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 2 भाग होंगे। 

  • पहले भाग (भाग-अ) में हिन्दी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • भाग-ब में फायरमैन कोर्स से कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • सभी प्रश्नों के लिए आपको 1 अंक दिए जाएंगे। 
  • इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 

Rajasthan RSMSSB Fireman Exam Pattern in Hindi

विषय  कुल प्रश्न  कुल अंक  समय अवधि 
गणित  05 05 2 घंटे 
सामान्य अंग्रेजी  05 05
सामान्य हिन्दी  10 10
सामान्य ज्ञान  20 20
फायरमैन कोर्स  80 80
कुल  120  120  120 मिनट 
Books for Rajasthan Fireman Examination 2021

राजस्थान फायरमैन सिलेबस 2021 (Rajasthan Fireman Syllabus in Hindi)

Rajasthan Fireman Syllabus 2021 in Hindi : राजस्थान फायरमैन सिलेबस 2021 की बात करें तो इसके अंतर्गत कुल मिलाकर 5 विषय शामिल हैं। इन विषयों के बारे में आप ऊपर जान चुके हैं। आगे हम इन्हीं 4 विषयों के पाठ्यक्रम के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

गणित 

  • अनुपात-समानुपात 
  • प्रतिशतता 
  • लाभ-हानि 
  • साझेदारी 
  • सरल ब्याज 
  • औसत 

सामान्य अंग्रेजी 

सामान्य अंग्रेजी में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

  • Voice : Active and Passive
  • Narration : Direct and Narration
  • Use of Articles and Determiners
  • Use of Prepositions

सामान्य हिन्दी

  • संधि और संधि विच्छेद 
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह 
  • उपसर्ग 
  • प्रत्यय 
  • पर्यायवाची 
  • विलोम शब्द 
  • हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी तथा अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपांतरण

सामान्य ज्ञान 

समसामयिक मामले (संबंध) :

राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की घटनाएं एवं मुद्दे तथा संबंधित संगठन और संस्थाएं। 

राजस्थान का भूगोल :

  • राजस्थान का भौगोलिक परिचय 
  • कृषि एवं पशुपालन 
  • राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं 
  • अपवाह तंत्र 
  • खान एवं कहानी संपदाएं 
  • वन एवं वन्य जीव 

राजस्थान की कला व संस्कृति साहित्य, परम्पराएं व विरासत :

  • प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन स्थल 
  • राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियाँ, क्षेत्रीय बोलियाँ 
  • राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाएं, शैलियाँ एवं हस्तशिल्प 
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंश, उनकी उपलब्धियां एवं मुगल राजपूत संबंध 
  • मेले, त्योहार, लोकसङ्गीत, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र एवं आभूषण 
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताएं 

राजस्थान की राजनीति एवं प्रशासनिक व्यवस्था : 

  • राजस्थान में स्थानीय नगरीय स्वशासन 
  • राज्य मानवाधिकार आयोग 
  • राज्य निर्वाचन आयोग 
  • राज्य सूचना आयोग 

फायरमैन कोर्स 

  • केमिस्ट्री ऑफ फायर 
  • अग्नि संरक्षण और अग्नि सुरक्षा 
  • फिक्स फायर फाइटिंग इंस्टालेशन 
  • हॉज और हॉज फिटिंग 
  • वेंटिलेशन व्यवस्था 
  • अग्निशमन उपकरण 
  • बचाव और निस्तारण 
  • विद्युत से आग के खतरे 
  • आग के प्रकार 
  • आग बुझाने के माध्यम (पानी, फ़ोम, CO2, ड्राइ केमिकल, हेलॉन अल्टरनेटिव
  • श्वास यंता और एयरलाइन्स सिस्टम 
  • वाटर बेस सिस्टम पंप, हाईड्रेंट, वाटर रेली 
  • मूवेबल फायर औजार 
  • ग्रामीण और शहरी आग 
  • आगजनी 
  • अग्निशमन सेवा और प्रशासन 
  • रस्सा और रस्सी और फायर ड्रिल 
  • भवनों का वर्गीकरण और बचाव के उपाय 
  • भारतीय मानक 
  • प्राथमिक चिकित्सा 
  • अग्निशमन परिभाषा 
  • दुर्घटना स्थल का कार्य 
  • वाच रूम और कंट्रोल रूम 
Fireman Course Content Book

राजस्थान फायरमैन चयन प्रक्रिया 2021

राजस्थान फायरमैन चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कुल 4 चरण शामिल हैं।

  1. लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय)
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल टेस्ट
  • सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा में निर्धारित किए कट ऑफ को पार करना होगा।
  • इसके बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार में सफल होने के बाद आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए आपको सभी जरूरी दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा।
  • अंत में आपको मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
  • मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद आपको चयनित मान लिया जाएगा।

इस आर्टिकल में आपको राजस्थान फायरमैन पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करवाई है। अगर आपके इस परीक्षा से कोई भी प्रश्न अधूरा रह गया है तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं। 

Rajasthan Fireman Recruitment 2021 Details in Hindi

Leave a Comment