SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi | एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2022 के लिए कांस्टेबल जीडी पद के लिए आवेदन निकाले गए हैं। इस भर्ती के अंतर्गत बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल शामिल किये गये हैं। आज हम इस आर्टिकल में SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी लेकर आए हैं। यहाँ आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के आवेदन की शुरुआती तारीख से लेकर पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया आदि का सम्पूर्ण विवरण दिया गया है।

ssc gd constable 2022 recruitment

 

 SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए 27 अक्टूबर से लेकर 30 नवम्बर  के बीच ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi के आवेदन के लिए आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाने होंगे जिसकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे दी गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि SSC GD Constable Recruitment Online Form 2022 आवेदन के लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2022 और आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने की आखिरी तारीख भी 01 दिसंबर 2022 है।

परीक्षा का नाम  एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022
आवेदन प्रारंभ तिथि 27 अक्टूबर 2022
अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022
आवेदन शुल्क अंतिम तिथि 01 दिसंबर 2022
परिक्षा तिथि दिसंबर 2023

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 : आवेदन शुल्क 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 की फीस बतौर ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क मुक्त रखा गया है। 

वर्ग (Category) फीस (Fee)
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 100
एससी/एसटी 00
दिव्यांग 00
महिला 00

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 : आयु सीमा

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तथा होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 की तारीख को आधार मानकर की जाएगी।

पद आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 23 वर्ष
आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 :

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता और शारीरिक योग्यता का पूर्ण विवरण आपको आगे बताया गया है। 

SSC GD Educational Eligibility : शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में के लिए अभ्यर्थी हाईस्कूल परीक्षा पास होना चाहिए।

पद योग्यता
एसएससी जीडी कांस्टेबल

● किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं (हाईस्कूल) पास हो।

SSC GD Physical Eligibility : शारीरिक योग्यता

  महिला पुरुष
दौड़ 8 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किमी 24 मिनट में 5 किमी
ऊँचाई 157 सेमी 170 सेमी
सीना 80-85 सेमी

SSC GD Constable Total Post : पदों की संख्या

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के अंतर्गत कुल मिलाकर 24369 पद पर रिक्तियां निकाली गई है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

Female (महिला)

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 1150
ओबीसी 580
ई्डब्ल्यूएस 221
एससी 246
एसटी 429
कुल 2626

Male (पुरुष)

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 9342
ओबीसी 4815
ई्डब्ल्यूएस 2115
एससी 1930
एसटी 3377
कुल 21579

NCB Sepoy (महिला एवं पुरुष)

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य 67
ओबीसी 38
ई्डब्ल्यूएस 23
एससी 11
एसटी 25
कुल 164

ssc gd 2022 male vacancy ssc gd 2022 female vacancy

SSC GD Constable Online Form 2022
Apply Online Salary
Syllabus Download Notification
GS Quiz Official Website
Join us on Telegram
Follow us on Google News

How to Apply for SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi

SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 का आवेदन सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

  • आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Log In और Registration का ऑप्शन आएगा।
  • सबसे पहले आपको Registration पर क्लिक कर के सभी जानकारी भरकर सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी आधारभूत जानकारी भरकर Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपसे फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
  • हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करने के बाद अपने शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी और फिर उसका फोटो भी अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपके सामने शुल्क भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।
  • आप इस भर्ती के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि माध्यमों से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2022 in Hindi : आवश्यक दस्तावेज 

  1. हाईस्कूल मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र (50 से 300 केबी के बीच)
  2. इन्टरमीडीएट मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र (50 से 300 केबी के बीच)
  3. ग्रेजुएशन मार्कशीट और अन्य सभी प्रकार के प्रमाणपत्र (50 से 300 केबी के बीच)
  4. फोटो (10 से 200 केबी के बीच)
  5. हस्ताक्षर (04 से 30 केबी के बीच)
  6. बाएं हाथ का अंगूठा (10 से 200 केबी के बीच)

 

हमारी सेवाएं

Cyber Cafe At Your Home

अब साइबर कैफे जाने से मिलेगा छुटकारा। घर बैठे भरवाएं कोई भी फॉर्म और करते रहें अपने सभी काम।

किसी भी प्रकार का फॉर्म भरवाने के लिए संपर्क करे।

बगल में दिये Whatsapp बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment