एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 | SSC Stenographer Syllabus 2022 in Hindi

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

SSC Stenographer Syllabus 2022 in Hindi : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष स्टेनोग्राफर के पद के लिए भर्ती निकाली जाती है। आज इस आर्टिकल में हम एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 के बारे में चर्चा करने वाले हैं। आपको शायद न पता हो तो बता दें एसएससी स्टेनोग्राफर ही देश की एकमात्र भर्ती है जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष स्टेनोग्राफर की भर्ती निकाली जाती है।

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 – SSC Stenographer Syllabus 2022 in Hindi

इस लेख में हम स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम के अलावा एसएससी स्टेनोग्राफर की चयन प्रक्रिया और परिक्षा पैटर्न पर भी चर्चा करने वाले हैं। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी करने की सोच रहे हैं या कर रहे हैं तो आपको एसएससी स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी जरूर ही होनी चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस बाकी सभी एसएससी परीक्षा के पाठ्यक्रम से बिल्कुल ही अलग है।

एसएससी स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम 2022

एसएससी स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम 2022 की बार करें तो सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस परीक्षा में सिर्फ 3 ही विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें दो ऐसे विषय हैं जिसमें से 50-50 प्रश्न और एक विषय से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये सभी 3 विषय हैं –

  1. सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
  2. सामान्य जानकारी (General Awareness)
  3. अंग्रेजी भाषा और काम्प्रीहेन्शन (English Language and Comprehension)

आगे अब हम एसएससी स्टेनोग्राफर के अंतर्गत सभी तीनों विषय के पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। यहाँ आपको एक बात साफ कर दें एसएससी स्टेनोग्राफर के पाठ्यक्रम में गणित विषय शामिल नहीं है। तो अगर आप की गणित अच्छी नहीं भी है तो ये परीक्षा आपको एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

1. एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 : सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 के अंतर्गत सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति से नॉन-वर्बल और वर्बल दोनों ही प्रकार के प्रश्न के पूछे जाएंगे। इसके अंतर समानता और अंतर ढूँढने के प्रकार के प्रश्न भी शामिल होंगे।

एसएससी स्टेनोग्राफर रीज़निंग पाठ्यक्रम
  • समरूपता (Analogy)
  • समानता और विभेद (Similarities and Differences)
  • अभाषिक रीज़निंग (Space Visualization)
  • समस्या निवारण (Problem Solving)
  • विश्लेषण (Analysis)
  • निर्णय क्षमता (Judgement)
  • डीसीजन मेकिंग (Decision Making)
  • दृश्य मेमोरी (Visual Memory)
  • विभेदन और प्रेक्षण (Discriminating Observation)
  • रक्त संबंध अवधारणा (Relationship Concept)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • शब्द और आकृति वर्गीकरण (Verbal and Figure Classification)
  • अंकगणितीय शृंखला (Arithmetical Number Series)
  • नॉन वर्बल शृंखला (Non Verbal Series)

2. एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 : सामान्य जानकारी 

अब बात अगर एसएससी स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम 2022 के अंतर्गत सामान्य जानकारी की करें तो यहाँ से आपकी परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अंतर्गत आप से आपके आसपास के वातावरण से जुड़ी सामान्य जानकारी और उसके अनुप्रयोग को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसके अलावा एसएससी स्टेनोग्राफर जनरल अवेयरनेस सिलेबस में करंट अफेयर्स और दैनिक तौर पर समसामयिक मुद्दों पर भी प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही वैज्ञानिक क्षेत्र में हुए नए अविष्कार या चर्चित मुद्दे भी शामिल हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर जनरल अवेयरनेस पाठ्यक्रम
  • खेल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • देश और उनकी राजधानियाँ
  • देश और उनकी मुद्रा
  • सरकारी योजनाएं और नीतियाँ
  • भारतीय संविधान
  • इतिहास
  • कला और संस्कृति
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य
  • पुरस्कार और सम्मान
  • पुस्तक और लेखक
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • भारतीय संविधान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • अविष्कार और प्रमुख खोज
  • खेल पुरस्कार
  • जीव विज्ञान 
  • रसायन विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान

3. एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 : अंग्रेजी

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2022 का एक बड़ा हिस्सा अंग्रेजी विषय से आता है। इस परीक्षा में अंग्रेजी विषय से कुल 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी भाषा से जुड़े हुए प्रश्न, व्याकरण, वाक्य संरचना आदि से प्रश्न शामिल रहेंगे।

इसके अलावा इस विषय का एक बड़ा हिस्सा पैसेज और क्लोज टेस्ट से आता है। दोनों भाग मिलकर कुल 35 प्रश्न सिर्फ यहीं से पूछे जाते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर अंग्रेजी सिलेबस 
Spotting Error 10 अंक
Comprehension Passage 15 अंक
Cloze Test 20 अंक
Direct/Indirect Narration 10 अंक
Active/Passive Voice 10 अंक
Antonym 05 अंक
Synonym 05 अंक
Sentence Rearrangement 10 अंक
Fill in the blanks 05 अंक
Sentence Improvement 10 अंक
Total  100 अंक

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस : परीक्षा पैटर्न 2022

पाठ्यक्रम के बाद अब अगर एसएससी स्टेनोग्राफर के परीक्षा पैटर्न को देखें तो इसमें सिर्फ 3 विषय रीज़निंग, सामान्य जानकारी और अंग्रेजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इनमें तीन विषय शामिल होंगे।
  • रीज़निंग और जनरल अवेयरनेस से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसके अलावा अंग्रेजी विषय से सबसे ज्यादा 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • ये परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक प्रदान किये जाएंगे।
  • इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न 2022 (SSC Stenographer Exam Pattern in Hindi)

विषय कुल प्रश्न कुल अंक समय
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति 50 50 120 मिनट
सामान्य जानकारी 50 50
इंग्लिश भाषा और काम्प्रीहेन्शन 100 100
कुल 200 200 120 मिनट

Important Biology Questions for Stenographer Exam in Hindi

एसएससी स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम 2022 : चयन प्रक्रिया

एसएससी स्टेनोग्राफर के चयन प्रक्रिया को देखें तो इसमें कुल 2 चरण है। पहला है लिखित परीक्षा और दूसरा स्किल टेस्ट।

  1. लिखित परीक्षा
  2. स्किल टेस्ट

एसएससी स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया 2022 (SSC Stenographer Selection Process in Hindi)

आगे हम एसएससी स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया के दोनों चरण की विस्तृत जानकारी आपको उपलब्ध करवा रहे हैं।

लिखित परीक्षा

सबसे पहले आपको लिखित परिक्षा पास करना होगा। लिखित परिक्षा में आपको आयोग द्वारा जारी किये गये कट ऑफ को पार करना होगा। एसएससी स्टेनोग्राफर की लिखित परिक्षा का पाठ्यक्रम आपको ऊपर बताया गया है।

स्किल टेस्ट : एसएससी स्टेनोग्राफर पाठ्यक्रम 2022

एसएससी स्टेनोग्राफर की स्किल टेस्ट की कुल दो परीक्षाएं होती है। एक स्किल टेस्ट स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पद के लिए और दूसरा स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पद के लिए आयोजित होता है।

ग्रेड डी स्किल टेस्ट
  • ग्रेड डी के स्किल टेस्ट में आपको 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का एक शॉर्ट्हैन्ड में डिक्टेशन लिखना होगा।
  • हिन्दी शॉर्ट्हैन्ड वाले अभ्यर्थियों को ट्रांस्लेट कर के कंप्यूटर पर टाइप करने के लिए आपको 65 मिनट का समय मिलेगा।
  • इंग्लिश शॉर्ट्हैन्ड वाले अभ्यर्थियों को ट्रांस्लेट कर के कंप्यूटर पर टाइप करने के लिए आपको 50 मिनट का समय मिलेगा।
ग्रेड सी स्किल टेस्ट
  • ग्रेड सी स्किल टेस्ट की बात करें तो आपको 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का एक शॉर्ट्हैन्ड डिक्टेशन लिखना होगा।
  • हिन्दी भाषा के अभ्यर्थियों को ट्रांस्लेट कर के कंप्यूटर पर टाइप करने के लिए आपको 40 मिनट का समय मिलेगा।
  • अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थियों को ट्रांस्लेट कर के कंप्यूटर पर टाइप करने के लिए आपको 55 मिनट का समय मिलेगा।
पद स्किल टेस्ट की भाषा समय अवधि
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी अंग्रेजी 50
हिन्दी 65
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी अंग्रेजी 40
हिन्दी 55

FAQ’s : SSC Stenographer Syllabus, Exam Pattern & Selection Process

प्रश्न : फॉर्म भरने के बाद क्या स्किल टेस्ट की भाषा को बदल सकते हैं?
उत्तर : नहीं, एक बार अपने फॉर्म में जो भाषा चयन कर ली उसे बदल नहीं सकते।

प्रश्न : क्या एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में गणित आती है?
उत्तर : नहीं, इस परीक्षा में सिर्फ रीज़निंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश आती है।

प्रश्न : क्या एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए डिप्लोमा की जरूरत होती है?
उत्तर : नहीं, आपको सिर्फ 12 वीं पास होना चाहिए और साथ में शॉर्ट्हैन्ड आनी चाहिए।

प्रश्न : एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत नंबर होने चाहिए?
उत्तर : 33% कम से कम।

Leave a Comment