उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2021 | UKSSSC Forest Guard Syllabus 2021 in Hindi

UKSSSC Forest Guard Syllabus 2021 in Hindi : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही में वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के पद के लिए भर्ती निकाली गई है और आज हम इस आर्टिकल में उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम 2021 से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं। 

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न & चयन प्रक्रिया

UKSSSC Forest Guard Syllabus 2021 in Hindi : इस आर्टिकल में आपको उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2021 के अलावा परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से भी संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि हम इस आर्टिकल में उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम 2021 (UKSSSC Forest Guard Syllabus 2021 in Hindi) से पहले इस भर्ती के परीक्षा पैटर्न को समझने की कोशिश करेंगे जिससे कि हमें आगे पाठ्यक्रम को समझने में थोड़ी आसानी हो सके।

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम : परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए ओएमआर पर आधारित एक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  1. इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
  3. इस में कुल 3 विषय सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।
  5. निगेटिव मार्किंग : इस परीक्षा में आपके प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
  UP Polytechnic (JEECUP) Syllabus 2023 in Hindi

UKSSSC Forest Guard Exam Pattern in Hindi

विषय  कुल प्रश्न  कुल अंक  समय 
सामान्य हिन्दी  20 20 2 घंटे (120 मिनट)
सामान्य ज्ञान  40 40
सामान्य अध्ययन  40 40
कुल  100 100
 

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2021 (UKSSSC Forest Guard Syllabus in Hindi)

UKSSSC Forest Guard Syllabus 2021 in Hindi : उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस 2021 की बात करें तो इसके अंतर्गत कुल मिलाकर 3 विषय शामिल हैं। इन विषयों के बारे में आप ऊपर जान चुके हैं। आगे हम इन्हीं 3 विषयों के पाठ्यक्रम के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

सामान्य हिन्दी

सामान्य हिन्दी के अंतर्गत आपसे निम्नलिखित बिन्दुओ पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • तत्सम/तद्भव
  • पुल्लिंग/स्त्रीलिंग
  • संधि विच्छेद
  • वाक्य और उसके प्रकार
  • वर्ण और उनके भेद
  • संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण आदि
  • देशज और विदेशी शब्द
  • लोकोक्तियाँ
  • प्रमुख रचनाएं
  • मुहावरे

सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान के अंतर्गत आपसे उन विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे आपकी विभिन्न बिन्दुओ पर समझ को परखा जा सके। इसमें तात्कालिक समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे।

  • उत्तरखंड से संबंधित जरूरी जानकारी
  • भारतीय इतिहास
  • भूगोल
  • पर्यावरण से संबंधित प्रश्न
  • अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न
  • कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न
  • प्रमुख नदियां और उनके उद्गम
  • भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न
  • उत्तराखंड राज्य का इतिहास
  • प्रमुख शोध केंद्र (स्थान)
  • उत्तराखंड से संबंधित प्रमुख योजनाएं
  • अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
  • प्रमुख पुस्तक और उनके लेखक
  • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  UP Police Constable Syllabus in Hindi : यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2023

सामान्य अध्ययन

सामान्य अध्ययन के अंतर्गत आपसे रीज़निंग और गणित आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको आगे बताई गई है।

  • रीज़निंग
  • गणित

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड चयन प्रक्रिया 2021

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें कुल 5 चरण शामिल हैं।

  1. लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय)
  2. शारीरिक मापदंड
  3. शारीरिक दक्षता
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. मेडिकल टेस्ट
  • सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा में निर्धारित किए कट ऑफ को पार करना होगा।
  • इसके बाद आपको शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर आपकी ऊंचाई और सीने आदि की माप ली जाएगी।
  • शारीरक मापदंड को पूरा करने के बाद आपको शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा।
  • शारीरिक दक्षता में आपको निर्धारित समय में दौड़ को पूरा करना होगा।
  • अब आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें आपको सभी जरूरी दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा।
  • अंत में आपको मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
  • मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद आपको चयनित मान लिया जाएगा।

इस आर्टिकल में आपको उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करवाई है। अगर आपके इस परीक्षा से कोई भी प्रश्न अधूरा रह गया है तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं।

  CRPF Paramedical Syllabus 2023 in Hindi : सीआरपीएफ़ पैरामेडिकल स्टाफ सिलेबस 2023

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?

इस परीक्षा में 0.25 अंक की माइनस मार्किंग होगी।

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड पाठ्यक्रम 2021 में कितने विषय हैं?

कुल 3 विषय हैं। 1. सामान्य हिन्दी 2. सामान्य ज्ञान 3. सामान्य अध्ययन

उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में कुल कितने प्रश्न आएंगे?

कुल 100 प्रश्न आएंगे।

हमारी सेवाएं

Cyber Cafe At Your Home

अब साइबर कैफे जाने से मिलेगा छुटकारा। घर बैठे भरवाएं कोई भी फॉर्म और करते रहें अपने सभी काम।

किसी भी प्रकार का फॉर्म भरवाने के लिए संपर्क करे।

बगल में दिये Whatsapp बटन पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Scan the code