UP Police Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 67 हजार पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में किया बदलाव, आवेदकों को मिलेगी राहत

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UP Police Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 67 हजार पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है यदि आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आप के लिए खुशखबरी है। इस आर्टिक्ल में बोर्ड द्वारा किए गए बदलाव के बारे  में हम आपको विस्तार से बताने वाले है।

UP Police Recruitment 2023

UP Police Recruitment 2023 : पुलिस भर्ती में एक ही बार करना होगा पंजीकरण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने निकट भविष्य में पुलिस में विभिन श्रेणी के 67 हजार पदों पर होने वाली भर्ती  से संबन्धित प्रक्रिया में बदलाव किया है। बोर्ड अब  इन पदों पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। यह व्यवस्था बनाने के लिए बोर्ड ने सक्षम कंपनियों से प्रस्ताव मांगा है।

  SWD UP IAS / PCS Pre Exam 2024 Free Coaching Online Form | उत्तर प्रदेश आईएएस / पीसीएस प्री परीक्षा मुफ्त कोचिंग 2024 के लिए आवेदन शुरू, देखे पूरी डिटेल

पुलिस भर्ती में यह सुविधा मिल जाने के बाद अभ्यर्थीयों को अलग-अलग पदों के लिए बार-बार आवेदन नहीं  करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस में 57699 सिपाहियों की भर्ती के साथ ही 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो ऑपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर व 2833 जेल वार्डेन समेत 67 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

  UPSSSC PET Admit Card Notice : इस दिन जारी होगा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) एडमिट कार्ड 2023

क्रमशः होने वाली  इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता। बोर्ड ने अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है, जिससे अभ्यर्थियों को बार-बार अपना ब्योरा नहीं देना होगा। अपना फोटो और हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करना पड़ेगा।

  SSC Stenographer Admit Card 2023 Download | एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड

ई-टीआरपी भी करेंगे शुरू

इसके अलावा बोर्ड ई-टीआरपी (ई-ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट सिस्टम) की व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। इसके लिए ऐसी कंपनियों से आवेदन मांगे गये हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, पीएसयू और पुलिस बलों में भर्तियों का काम किया है। कंपनी को अपने कर्मचारी बोर्ड के मुख्यालय में तैनात करने होंगे और भर्तियों से जुड़े समस्त डाटा का विश्लेषण करने के साथ उसे सत्यापित करना होगा।

Leave a Reply