साल 2023 में कौन-कौन सी फिल्म आने वाली हैं, नई मूवी लिस्ट सूची (List of Upcoming Bollywood Movies with Release Date In Hindi)

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

नई मूवी लिस्ट : ज्यादातर लोगों को नई हिंदी मूवी लिस्ट देखना बहुत ही ज्यादा पसंद होता हैं इसीलिए वह नए साल की शुरुआत में ही जान लेना चाहते हैं कि, इस साल कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं ताकि वह अपनी मनपसंद फिल्मों को रिलीज होते ही देख सकें। जो भी व्यक्ति बॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो उन्हें अब List of Upcoming New Movies 2023 With Release Date in Hindi का बेसब्री से इंतजार हैं।

upcoming movie list 2023 in hindi

आज हम इस आर्टिकल में आपको उन सभी फिल्मों (नई हिंदी मूवी लिस्ट) के बारे में बताएंगे जो कि वर्ष 2023 में रिलीज होने वाली हैं। साथ ही हम आपको सभी फिल्मों की स्टोरी के बारे में भी बताएंगे ताकि आपको पहले से ही फिल्म के बारे में थोड़ा बहुत पता चल सके।

Upcoming Movies 2023 List in Hindi : नई हिंदी मूवी लिस्ट

2023 में आने वाली फिल्में : नई मूवी लिस्ट
फिल्म का नाम रिलीज होने की तिथि
कुत्ते 13 जनवरी 2023
मिशन मजनू 20 जनवरी 2023
पठान 25 जनवरी 2023
शहजादा 10 फरवरी 2023
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे 3 मार्च 2023
मैदान 17 फरवरी 2023
भोला मूवी 30 मार्च 2023
तू झूठी में मक्कार 8 मार्च 2023
किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023
बवाल 7 अप्रैल 2023
यारियां 2 12 मई 2023
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023
जवान 2 जून 2023
स्वतंत्र वीर सावरकर 26 मई 2023
ड्रीम गर्ल टू 29 जून 2023
आदिपुरुष 16 जून 2023
योद्धा 7 जुलाई 2023
रोला 28 जुलाई 2023
सत्यप्रेम की कथा 29 जून 2023
एनिमल 11 अगस्त 2023
हैप्पी टीचर्स डे मूवी 5 सितंबर 2023
तारिक 15 अगस्त 2023
सैम बहादुर 1 दिसंबर 2023
टाइगर 3 10 नवंबर 2023
डंकी 22 दिसंबर 2023
बड़े मियां छोटे मियां 22 दिसंबर 2023

जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. कुत्ते

कास्ट – अर्जुन कपूर, तब्बू कोंकणा सेन, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा

स्टोरी –

इस फिल्म में आपको अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, तब्बू, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह आदि बॉलीवुड सितारे देखने को मिलेंगे। इस फिल्म की कहानी कुछ पुलिस अफसरों व कुछ बदमाशों से संबंधित है इस फिल्म में इन सभी को एक ही लक्ष्य की तलाश हैं। असल में इन सब को यह खबर मिलती है कि एक गाड़ी में कम से कम 3 से 4 करोड़ रुपए का माल है जिसे बड़ी आसानी से लूटा जा सकता हैं।

2. मिशन मजनू

कास्ट – सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना

स्टोरी –

Mission Majnu मूवी की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद के दिनों पर आधारित हैं। इस युद्ध में हमारी हिंदुस्तानी फौज के द्वारा 90 हजार से भी अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ा गया था जो कि दूसरे विश्व युद्ध के युद्ध बंदियों का भी सबसे बड़ा आंकड़ा है।

3. पठान

कास्ट – शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण

स्टोरी –

यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। इस फिल्म में आपको शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण व जॉन इब्राहिम जैसे बॉलीवुड सितारे देखने को मिलेंगे। यह एक ऐसी फिल्में जिसके रिलीज होने पर भी बवाल मचा हुआ हैं।

  Betting Company ᐉ Online Sports Betting Logon 1xbet Bangladesh ᐉ 1xbetbd Co

फरवरी 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. शहजादा

कास्ट – कार्तिक आर्यन, कृति सेनन

स्टोरी-

इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन व कृति सेनन लीड रोल के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक फिल्म हैं।

इस फिल्म में कार्तिक व कृति के अतिरिक्त परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय व सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

2. मैदान

कास्ट – अजय देवगन, प्रियामणि

स्टोरी –

इस बॉलीवुड फिल्म में आपको भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इरा 1952 से 1962 तक की कहानी नजर आएगी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जबकि उनके ऑपोजिट साउथ की सुपर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।

मार्च 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. तू झूठी मैं मक्कार

कास्ट – रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर

स्टोरी –

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे लव रंजन के द्वारा ही लिखा और निर्देशित किया गया हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया व इनके साथ अन्य सहायक कलाकार भी विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

2. मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे

कास्ट – रानी मुखर्जी

स्टोरी –

यह फिल्म रानी मुखर्जी की फिल्म हैं। रानी मुखर्जी के फैन कई वर्षों के पश्चात उन्हें इस फिल्म में मिसेज चटर्जी के रूप में देखेंगे। यह फिल्म आशिमा छिब्बर के द्वारा ही लिखी और निर्देशित की गई हैं।

यह फिल्म एक भारतीय दंपत्ति की सच्ची कहानी के ऊपर आधारित है जिनके बच्चों को नॉर्वे की कल्याण सेवाओं के द्वारा उनसे छीन लिया गया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के द्वारा ही मुख्य भूमिका निभाई गई हैं।

3. भोला मूवी

कास्ट – अजय देवगन, अमाला पॉल

स्टोरी –

यह फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रिमेक हैं। इस फिल्म में अजय देवगन व तब्बू नजर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कैथी फिल्म साउथ की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इसीलिए अब इस तमिल फिल्म को बॉलीवुड के द्वारा रिलीज किया जा रहा हैं।

अप्रैल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. किसी का भाई किसी की जान

कास्ट – सलमान खान, वेंकटेश

स्टोरी –

यह बॉलीवुड की एक्शन ड्रामा हिंदी फिल्म है जिसमें सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे। सलमान खान के अतिरिक्त इस फिल्म में पूजा हेगडे व वेंकटेश जैसे सितारे भी एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे।

2. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

कास्ट – रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

स्टोरी –

यह बॉलीवुड फिल्म रोमांस ड्रामा फिल्म हैं जिसका निर्देशन करण जौहर के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में आपको धर्मेंद्र, जया बच्चन व शबाना आजमी जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह व आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे।

  Welcome To Brand-new Mostbet Casino In India! Online Profits In The Casino, A New Lot Of Additional Bonuses! Big Bonuses!!! Great Jackpot!! 20

मई 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. स्वतंत्र वीर सावरकर

कास्ट –  रणदीप हुड्डा

स्टोरी –

यह एक बॉलीवुड देश भक्ति ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म के टाइटल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। जबकि इस फिल्म के निर्माता आनंद पंडित और संदीप सिंह जी हैं। यह फिल्म 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में लगेगी।

2. यारियां 2

कास्ट – दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता

स्टोरी –

यह फिल्म साउथ इंडियन फिल्म बैंगलोर डेज की हिंदी रीमिक्स फिल्म हैं। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी जैसे बहुत से किरदार नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, भूषण कुमार व आयुष महेश्वरी है।

जून 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. आदिपुरुष

कास्ट – प्रभास सैफ, अली खान

स्टोरी –

यह फिल्म बॉलीवुड की फेंटेसी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन ओम राऊत के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों ही भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस फिल्म को मलयालम, कन्नड़ व तमिल जैसी भाषाओं में भी डब किया जाएगा। यह एक ऐसी फिल्म है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं।

2. जवान

कास्ट – शाहरुख खान नयनतारा

स्टोरी –

यह बॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन एटली कुमार के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान व नयनतारा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

सूचना के अनुसार इस फिल्म में नयनतारा एक जांच अधिकारी के रूप में नजर आएंगे जबकि शाहरुख एटली के जवान में दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

3. सत्यप्रेम की कथा

कास्ट – कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी

स्टोरी –

यह फिल्म बॉलीवुड की एक रोमांस ड्रामा फिल्म हैं जिसका निर्देशन समीर विध्वंस के द्वारा किया जा रहा हैं।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन व कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। अब से पहले इस जोड़ी को ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था।

उस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था जिसके बाद अब इन्हें सत्यप्रेम की कथा फिल्म में देखा जाएगा।

4. ड्रीम गर्ल 2

कास्ट – आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे

स्टोरी –

यह ड्रीम गर्ल फिल्म का दूसरा पार्ट है जिसका निर्देशन राज शांडिल्य के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना व अनन्या पांडे ही लीड रोल के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्माता एकता कपूर व शोभा कपूर हैं।

इसके अलावा इस फिल्म में अनु कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, असरानी व मनजोत सिंह जैसे फिल्मी सितारे भी दिखाई देंगे।

जुलाई 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. योद्धा

कास्ट – सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी

स्टोरी –

यह फिल्म बॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन सागर व पुष्कर ओझा के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा व दिशा पटानी लीड रोल के रूप में नजर आएंगे।

  Welcome To Brand-new Mostbet Casino In India! Online Profits In The Casino, A New Lot Of Additional Bonuses! Big Bonuses!!! Great Jackpot!! 20

अगस्त 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. तारिक

कास्ट – जॉन अब्राहिम

स्टोरी –

यह बॉलीवुड की एक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन अरुण गोपालन के द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहिम लीड रोल के रूप में दिखाई देंगे यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

2. एनिमल

कास्ट – अनिल कपूर, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल

स्टोरी –

यह फिल्म बॉलीवुड की एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसके डायरेक्टर कबीर सिंह हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल अनिल कपूर रणबीर कपूर व परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले थें।

परंतु परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मि का को इस फिल्म के लिए साइन किया गया हैं।

सितंबर 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. हैप्पी टीचर्स डे मूवी

कास्ट – निम्रत कौर, राधिका मदन

स्टोरी –

यह फिल्म बॉलीवुड की सोशल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन मिखिल मूसेल के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस निर्मित कौर व राधिका मदन लीड रोल के रूप में दिखाई देने वाले हैं।

नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. टाइगर 3

कास्ट – सलमान खान कैटरीना कैफ

स्टोरी –

यह फिल्म सलमान खान की मशहूर फिल्म टाइगर का तीसरा भाग है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में अबकी बार विलेन के रूप में इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। इसलिए अबकी बार इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में पहले से भी ज्यादा उत्सुकता हैं।

दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली फिल्में

1. बड़े मियां छोटे मियां

कास्ट – अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ

स्टोरी –

यह बॉलिवुड की एक एक्शन ड्रामा फिल्म हैं जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे।

2. सैम बहादुर

कास्ट – विकी कौशल, फातिमा सना शेख

स्टोरी –

यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम से जुड़ी हैं। इस फिल्म में उनका किरदार विकी कौशल निभाएंगे।

इस फिल्म में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित करके उसके 90 हजार से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर देने वाले स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम का साहस और शौर्य दिखाया जाएगा।

3. डंकी

कास्ट – शाहरुख खान, ताप्सी पन्नू

स्टोरी –

यह बॉलीवुड की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन राजकुमार हीरानी के द्वारा किया जा रहा हैं। इस फिल्म के टाइटल रोल में शाहरुख खान व अभिनेत्री तापसी पन्नू एक साथ नजर आएंगे।

Leave a Comment