UPSSSC PET Result 2022 Date Declared : आयोग ने जारी किया पीईटी परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि, इस दिन जारी होगा परिणाम

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UPSSSC PET Result 2022 Date Declared :  15 और 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक आहर्ता परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रदेश के लगभग 37 लाख अभ्यार्थियो ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। परीक्षा में लगभग 25 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं,  वहीं 20 अक्टूबर को परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी गई थी। अब परीक्षार्थियो को परीक्षा परिणाम का इन्तेजार है। इसी बीच आयोग ने पीईटी परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि जारी की है। इस आर्टिकल में हम आपको आयोग द्वारा जारी (UPSSSC PET Result 2022 Date Declared) नोटिस के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

UPSSSC PET Result 2022 Date Declared

UPSSSC PET Result 2022 Date Declared

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के आयोजन के एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभी तक जारी नहीं किया गया है।

युपी पीईटी 2022 रिजल्ट में हो रही देरी को देखते हुए आयोग ने परीक्षा परिणाम के बारे में एक नोटिस जारी किया है, नोटिस में आयोग ने पीईटी 2021 स्कोर कार्ड की वैधता की अवधि बढ़ा दी है। आयोग का कहना है की चूँकि अभी पीईटी 2022 के परिणाम नही घोषित किये गये हैं इस लिए मौजूदा रिक्त भर्तियों को भरने के लिए पीईटी 2021 स्कोरकार्ड की अवधि 8 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है।

  CTET December 2023 Exam Date & City Details Released
  EPFO SSA Admit Card 2023 : ईपीएफओ एसएसए 2023 परिक्षा का एड्मिट कार्ड हुआ जारी

UPSSSC PET Result Date Declared

आयोग के इस अपडेट से अनुमान लगाया जा सकता है की रिजल्ट की मौजूदा तारीख 8 जनवरी 2023 है या फिर आयोग इससे पहले भी रिजल्ट जारी कर सकता है।ऐसे में जो उम्‍मीदवार रिजल्‍ट के इंतजार में हैं, उन्‍हें अभी थोड़े समय तक और इंतजार करना पड़ सकता है।

पीईटी 2021 स्कोरकार्ड की बढ़ी वैधता (Pet 2021 Score Card Validity period Extended)

आयोग द्वारा 18 नवंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक यूपीपीईटी 2021 सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 27 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी, जिसे बढ़ाकर 8 जनवरी 2023 तक या इस साल की परीक्षा के लिए घोषित होने वाले यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2022 तक, दोनों में से जो भी बाद में हो, तक बढ़ा दिया है।

  BSES STET Online Form 2023 : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परिक्षा 2023

साथ ही, आयोग की इसी सूचना के मुताबिक ही यूपी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की वर्तमान में चल रही तीन भर्तियों की मुख्य परीक्षा के मद्देनजर वैधता अवधि को बढ़ाया गया है। इन भर्तियों में मोहर्रिर मुख्य परीक्षा, सम्मिलित कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा और कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा शामिल हैं।

आगर आप SSC GD Exam 2023 की तैयारी कर रहे है तो SSC GD Free Practice के लिए यहाँ क्लिक करे – SSC GD Free Practice

Leave a Reply