IBPS Clerk Syllabus 2022 in Hindi : आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

IBPS Clerk Syllabus in Hindi : आईबीपीएस यानि इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन द्वारा क्लर्क की भर्ती निकाली जाती है। अभी हाल ही में आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 निकाली गई है। इस आर्टिकल में आपको आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम 2022 (IBPS Clerk Syllabus in Hindi) की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। अगर बैंकिंग परीक्षाओं या विशेषतः इस भर्ती की तैयारी करते हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2022

IBPS Clerk Syllabus 2022 in Hindi : इस आर्टिकल में आपको आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022 (IBPS Clerk Syllabus 2022 in Hindi) के साथ साथ परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई है। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आपको उस परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसीलिए हमने इस लेख के माध्यम से आपकी सहायता के लिए आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न 2022 की जानकारी लेकर आए हैं।

पाठ्यक्रम पर बात करने से पहले हम आईबीपीएस क्लर्क के परीक्षा पैटर्न पर चर्चा करेंगे जिससे कि आपको परीक्षा के प्रकृति की जानकारी हो जाए। परीक्षा पैटर्न के बाद आपको आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम (IBPS Clerk Syllabus in Hindi) की जानकारी दी जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022 : परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा में कुल 2 परीक्षाएं होती है। इसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे दी गई है।

  1. आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा
  2. आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा

आगे हम इन दोनों परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न की बात करने वाले हैं।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा पैटर्न 2022

  • आईबीपीएस क्लर्क की प्रारम्भिक परीक्षा में कुल 3 विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस में अंग्रेजी, संख्यात्मक अभियोग्यता और रीज़निंग विषय शामिल हैं।
  • प्रारम्भिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अंग्रेजी भाषा से कुल 30 प्रश्न तथा संख्यात्मक अभियोग्यता और रीज़निंग के लिए 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंको का होगा।
  • इस परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक विषय के लिए 20-20-20 मिनट का समय निर्धारित रहेगा।
  • आप किसी एक विषय पर 20 मिनट से ज्यादा समय नहीं दे सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि इन तीनों विषय के लिए अलग-अलग कट ऑफ जारी किये जाएंगे। अतः आपको प्रत्येक विषय में कट ऑफ को पार करना होगा तभी आप इस परीक्षा मे आगे जा पाएंगे।

  आईबीपीएस क्लर्क सैलरी 2021 - IBPS Clerk Salary 2021 Details in Hindi

IBPS Clerk Pre Exam Pattern 2022 in Hindi

विषय कुल प्रश्न कुल अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
संख्यात्मक अभियोग्यता 35 35 20 मिनट
रीज़निंग 35 35 20 मिनट
कुल  100  100  60 मिनट 

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पैटर्न 2022 (IBPS Clerk Mains Exam Pattern)

आईबीपीएस क्लर्क की मुख्य परीक्षा भी बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।

मुख्य परीक्षा पैटर्न में कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। ये विषय हैं – 

  1. जनरल/फाइनेंसियल अवेयरनेस
  2. सामान्य अंग्रेजी
  3. रीजनिंग और कंप्यूटर
  4. संख्यात्मक अभियोग्यता

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परिक्षा के लिए कुल 3 घण्टे का समय दिया जायेगा। इसमें कुल 200 अंक के लिए 190 प्रश्न शामिल होंगे।

  • जनरल और फाइनेंसियल अवेयरनेस से 50 अंको के लिए कुल 50 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • सामान्य अंग्रेजी के 40 प्रश्न होंगे जिसके लिए 40 अंक दिये जायेंगे।
  • रीजनिंग और कंप्यूटर विषय से 60 अंको के लिए 50 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • संख्यात्मक अभियोग्यता के लिए 50 प्रश्न होंगे। जिसके लिए आपको 50 अंक मिलेंगे।
विषय प्रश्नो की संख्या अधिकतम अंक समय
जनरल/फाइनेंसियल अवेयरनेस 50 50 35 मिनट
सामान्य अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
रीजनिंग और कंप्यूटर 50 60 45 मिनट
संख्यात्मक अभियोग्यता 50 50 45 मिनट
कुल  190  200 160 मिनट 

निगेटिव मार्किंग (Negative Marking) : आपको बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क की प्रारम्भिक तथा मुख्य दोनों ही परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपके 1/4 (0.25) नंबर काट लिए जाएंगे।

  IBPS Clerk Syllabus 2022 in Hindi : आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022
IBPS Clerk Previous Year Paper Download”]


आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022 (IBPS Clerk Syllabus in Hindi)

IBPS Clerk Syllabus 2022 in Hindi : आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022 की बात करें तो इसमें कुल 2 परीक्षाएं होगी और दोनों ही परीक्षाओं में कुल मिलाकर 5 विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। ये सभी विषय हैं –

  1. अंग्रेजी भाषा
  2. संख्यात्मक अभियोग्यता
  3. रीज़निंग
  4. कंप्यूटर
  5. जनरल/फाइनेंसियल अवेयरनेस

इनमें से 2 विषय अंग्रेजी भाषा और रीज़निंग से प्रारम्भिक और मुख्य दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। अब चलिए हम पहले प्रारम्भिक परीक्षा के पाठ्यक्रम (IBPS Clerk Syllabus in Hindi) को जानते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम 2022 : प्रारम्भिक परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परिक्षा के अंतर्गत पहला विषय है अंग्रेजी भाषा। यहाँ से कुल 30 प्रश्न पूछे जायेंगे।

आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम : अंग्रेजी भाषा

IBPS Clerk Pre Syllabus : English Language
Reading Comprehension Cloze Test
Para Jumbles Vocabulary Based
Fill in the blanks Error SClerktting
Paragraph Completion Spelling Errors
Word Replacement Column based Fillers
Word Usage Idioms and Phrases
Sentence Completion Sentence Connectors

आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2022 : संख्यात्मक अभियोग्यता

IBPS Clerk Pre Syllabus in Hindi : Quantitative Aptitude
संख्या शृंखला सरलीकरण और अनुमान
असमानता (Inequality) अनुपात और समानुपात
साझेदारी मिश्रण और पृथक्करण
औसत आयु पर आधारित
लाभ और हानि चक्रवृद्धि ब्याज
समय और कार्य साधारण ब्याज
पाइप और टंकी समय और दूरी
नाव और धारा आँकड़े पर्याप्तता
क्षेत्रमिति (Mensuration 2D, 3D) क्रमचय, संचय और प्रायिकता

आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2022 : रीज़निंग

IBPS Clerk Pre Syllabus in Hindi : Reasoning
पज़ल अंकगणितीय शृंखला
अल्फानुमेरिक शृंखला दिशा ज्ञान
आँकड़े पर्याप्तता असमानता (Inequalities)
सीटिंग अरेंजमेंट इनपुट / आउट्पुट
न्याय निगमन (Syllogism) रक्त संबंध
ऑर्डर रैंकिंग कोडिंग – डिकोडिंग

आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2022 : मुख्य परीक्षा

IBPS Clerk Mains Exam Syllabus in Hindi : आईबीपीएस क्लर्क की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में कुल 4 विषय शामिल हैं। इन सभी के सिलेबस को आगे विस्तार से बताया गया है।

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2022 : रीज़निंग

IBPS Clerk Mains Syllabus : Reasoning & Computer
पज़ल इंटरनेट
अल्फानुमेरिक शृंखला मेमोरी
आँकड़े पर्याप्तता कीबोर्ड शॉर्टकट
सीटिंग अरेंजमेंट कंप्यूटर से सम्बंधित फुल फॉर्म
न्याय निगमन (Syllogism) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
ऑर्डर रैंकिंग नेटवर्किंग
ऑपरेटिंग सिस्टम
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
कंप्यूटर हार्डवेयर
संख्या प्रणाली
लॉजिक गेट

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2022 : जनरल/फाइनेंसियल अवेयरनेस

IBPS Clerk Mains Syllabus : General / Financial Awareness
करंट अफेयर्स बैंकिंग अवेयरनेस
जनरल नॉलेज मुद्राएं
महत्वपूर्ण स्थान पुस्तक और उनके लेखक
पुरस्कार महत्वपूर्ण संगठन
प्रधानमंत्री की योजनयाएं महत्वपूर्ण दिवस

IBPS Clerk Mains Syllabus 2022 For English Language

IBPS Clerk Mains Syllabus : General/Economy/Banking Awareness
Cloze Test Reading Comprehension
Spotting Errors Sentence Improvement
Fill in the Blanks Para Jumbles
Para/Sentence Completion Sentence Correction

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम : संख्यात्मक अभियोग्यता

IBPS Clerk Mains Syllabus : Quantative Aptitude
सांख्यिकी सरलीकरण और अनुमान
ग्राफ और चार्ट अनुपात और समानुपात
आँकड़े और विश्लेषण संख्या पद्धति
ज्यामिति रैखिक समीकरण
लाभ और हानि चक्रवृद्धि ब्याज
समय और कार्य साधारण ब्याज
पाइप और टंकी समय और दूरी
नाव और धारा आँकड़े पर्याप्तता
क्षेत्रमिति (Mensuration 2D, 3D) क्रमचय, संचय और प्रायिकता

आईबीपीएस क्लर्क 2022 चयन प्रक्रिया (IBPS Clerk Selection Process 2022)

आईबीपीएस क्लर्क की चयन प्रक्रिया की बात करें तो ये कुल 3 चरणों में पूरी होगी।

  1. प्रारम्भिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार
  • सबसे पहले आपको प्रारम्भिक परीक्षा में भाग लेना होगा और निर्धारित कट ऑफ को पार करना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा में कट ऑफ को पार करना होगा।
  • अब अगर आप मुख्य परीक्षा में सफल रहते हैं तो साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू के बाद आपको चयनित मान लिया जाएगा।

इस आर्टिकल में हमने आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा से संबंधित सभी मुद्दों पर प्रकाश डाला है। अगर अब आपके पास इस परीक्षा से संबंधित कोई प्रश्न है तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं। 

अन्य महत्वपूर्ण लेख
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 IBPS Clerk Previous Year Paper
आईबीपीएस क्लर्क सैलरी 2022 आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा पैटर्न

Leave a Comment