NIACL Administrative Officer (AO) 2021 Syllabus in Hindi : न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड आयोग द्वारा एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) 2021 की भर्ती निकाली गई है। आज हम इस लेख में एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम 2021 के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं तो एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम 2021 से आपको भलीभाँति परिचित होना चाहिए।
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया 2021
इस लेख में आपको न सिर्फ एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम बल्कि परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से संबंधित भी सभी जानकारी मिलेगी। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी को लेकर गंभीर हैं तो आपको जरूर ही ये आर्टिकल अंतिम तक पढ़ना होगा और अपनी तैयारी की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाना होगा।
NIACL Administrative Officer (AO) 2021 Syllabus in Hindi
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम 2021 को जानने से पहले हम इस भर्ती के परीक्षा पैटर्न पर थोड़ा प्रकाश डालेंगे जिससे कि अपको पाठ्यक्रम समझने में थोड़ी आसानी हो सके।
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम 2021 : परीक्षा पैटर्न
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी पाठ्यक्रम : एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसमें कुल मिलकर 2 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
- फेज-1 (प्रारम्भिक परीक्षा)
- फेज-2 (मुख्य परीक्षा)
फेज-1 (प्रारम्भिक परीक्षा)
- प्रारम्भिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इसमें अंग्रेजी, रीज़निंग और गणित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इसमें कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
- निगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंकों की कटौती की जाएगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
---|---|---|---|
इंग्लिश | 30 | 30 | 20 मिनट |
रीज़निंग | 35 | 35 | 20 मिनट |
गणित | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट (01 घंटा) |
फेज-2 (मुख्य परीक्षा)
मुख्य परीक्षा में कुल 2 परीक्षाएं होंगी। पहली बहुविकल्पीय प्रकार की होगी और दूसरी परीक्षा डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी। जिसकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे उपलब्ध करवाई गई है।
बहुविकल्पीय परीक्षा
- बहुविकल्पीय परीक्षा में कुल 4 विषय रीज़निंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक विषय से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर विषय के लिए आपको अलग-अलग समय दिया जाएगा।
- ये परीक्षा कुल मिलाकर 150 मिनट (ढाई घंटे) की होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
---|---|---|---|
रीज़निंग | 50 | 50 | 40 मिनट |
इंग्लिश | 50 | 50 | 40 मिनट |
जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 | 30 मिनट |
गणित | 50 | 50 | 40 मिनट |
कुल | 200 | 200 | 150 मिनट (ढाई घंटे) |
डिस्क्रिप्टिव परीक्षा
- ये परीक्षा कुल 30 मिनट की होगी।
- इसमें आपको पत्रलेखन और निबंध (अंग्रेजी भाषा) में लिखने होंगे।
पत्र लेखन | 10 अंक | 30 मिनट |
निबंध | 20 अंक | |
कुल | 30 अंक |
Best Book for NIACL AO | |
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) पाठ्यक्रम 2021 : प्रारम्भिक परीक्षा
NIACL Administrative Officer (AO) 2021 Syllabus in Hindi : एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) भर्ती की प्रारम्भिक परीक्षा में कुल मिलाकर 3 विषय हैं।
- रीज़निंग
- इंग्लिश
- गणित
सबसे पहले हम रीज़निंग के पाठ्यक्रम को जानेंगे।
A. रीज़निंग
रीज़निंग |
---|
समरूपता (Analogy) |
नॉन वर्बल शृंखला (Non Verbal Series) |
अंकगणितीय शृंखला (Arithmetical Number Series) |
रक्त संबंध अवधारणा (Relationship Concept) |
शब्द और आकृति वर्गीकरण (Verbal and Figure Classification) |
अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning) |
विभेदन और प्रेक्षण (Discriminating Observation) |
दृश्य मेमोरी (Visual Memory) |
डीसीजन मेकिंग (Decision Making) |
विश्लेषण (Analysis) |
निर्णय क्षमता (Judgement) |
समस्या निवारण (Problem Solving) |
अभाषिक रीज़निंग (Space Visualization) |
समानता और विभेद (Similarities and Differences) |
B. गणित
गणित विषय के अंतर्गत आप से सामान्य अंकगणितीय मानकों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी सम्पूर्ण जानकारी निम्नलिखित है।
गणित |
---|
समय और काम, आदि। |
अनुपात और समय |
समय और दूरी |
क्षेत्रमिति |
छूट |
ब्याज |
औसत |
लाभ और हानि |
प्रतिशत |
अनुपात और समानुपात |
दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न |
मौलिक अंकगणित |
संपूर्ण संख्याओं की गणना |
संख्या प्रणाली/पद्धति |
C. अंग्रेजी
English |
---|
Antonyms |
Spot the Error |
Sentence Rearrangement |
Conversion into Direct (to/from) Indirect narration |
Comprehension passage |
Phrasal Verb |
The Active/ Passive voice of verbs |
Idioms & Phrases |
Spelling Error |
Cloze Test |
Improvement of Sentences |
Synonyms |
One Word Substitution |
SSC CGL 2018 : English Paper Solution |
NIACL Administrative Officer (AO) Syllabus 2021 in Hindi : मुख्य परीक्षा
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- रीज़निंग
- इंग्लिश
- जनरल अवेयरनेस
- गणित
नोट : रीज़निंग, इंग्लिश और गणित का पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा और प्रारम्भिक परीक्षा दोनों के लिए समान ही है। जिसे ऊपर बताया जा चुका है।
जनरल अवेयरनेस |
---|
करंट अफेयर्स |
महत्वपूर्ण दिवस |
प्रधानमंत्री की योजनयाएं |
पुस्तक और उनके लेखक |
पुरस्कार |
महत्वपूर्ण स्थान |
जनरल नॉलेज |
मुद्राएं |
बैंकिंग अवेयरनेस |
महत्वपूर्ण संगठन |
एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी (एओ) चयन प्रक्रिया
NIACL Administrative Officer (AO) Syllabus in Hindi : चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती के लिए निम्न चरणों से होकर गुजरना होगा।
- सबसे पहले आपको प्रारम्भिक परीक्षा के लिए तैयार होना होगा।
- प्रारम्भिक परीक्षा के बाद कुल 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- मुख्य परीक्षा के अंतर्गत होने वाली डिस्क्रिप्टिव परीक्षा सिर्फ क्वालिफाईंग प्रकार की होगी।
- मुख्य परीक्षा के बाद अब आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- अंत में मुख्य परीक्षा की बहुविकल्पीय परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों जोड़कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- मेरिट लिस्ट में बहुविकल्पीय परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का अनुपात 75:25 का होगा।
Click Here to Download NIACL AO Syllabus PDF